विदेश जाने की जरूरत नहीं! प्री-वेडिंग शूट के लिए भारत की ये 5 जगहें हैं फोटो परफेक्ट डेस्टिनेशन

लाइव हिन्दुस्तान
share

शादी का दिन हर कपल के लिए खास होता है और उससे पहले स्पेशल होता है प्री-वेडिंग शूट। अगर आप शूट के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। यहां 5 सबसे बेहतरीन ऑप्शन की लिस्ट देखें।

5 Best places for pre wedding shoot in india
विदेश जाने की जरूरत नहीं, प्री-वेडिंग शूट के लिए भारत की ये 5 जगहें हैं बेस्ट

शादी का दिन हर कपल के लिए खास होता है और आजकल वेडिंग डे से पहले प्री-वेडिंग शूट का ट्रेंड भी लोगों के बीच काफी चल रहा है। प्री-वेडिंग शूट के लिए कपल्स महीनों पहले से लोकेशन तय कर लेते हैं और फिर शूट कराते हैं। अगर आप प्री-वेडिंग शूट के लिए लोकेशन खोज रहे हैं, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप भी अपने प्री-वेडिंग शूट के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां खूबसूरत नजारे, रोमांटिक माहौल और शानदार तस्वीरें एक साथ मिलें, तो विदेश जाने की जरूरत नहीं है। भारत में ही ऐसी कई जगहें हैं, जहां आपका फोटोशूट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगेगा। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 खूबसूरत लोकेशन के बारे में।

प्री-वेडिंग शूट के लिए चुनें ये 5 जगहें-

1. उदयपुर, राजस्थान

अगर आप रॉयल और रोमांटिक अंदाज में प्री-वेडिंग शूट कराना चाहते हैं, तो उदयपुर शानदार विकल्प है। झीलों का शहर कहे जाने वाले उदयपुर में महल, झीलें और राजस्थानी चीजें आपकी तस्वीरों को रॉयल टच दे सकते हैं। खासकर झील के किनारे सनसेट के दौरान कपल फोटोशूट काफी खूबसूरत नजर आता है। पारंपरिक आउटफिट के साथ यहां की लोकेशन तस्वीरों को और भी शानदार बना सकती है।

2. मनाली, हिमाचल प्रदेश

अगर आपका सपना पहाड़ों के बीच प्री-वेडिंग शूट कराने का है, तो मनाली को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे जंगल, नदी और खूबसूरत घाटियां तस्वीरों के लिए शानदार बैकग्राउंड देती हैं। सर्दियों में बर्फ के बीच शूट का अपना अलग अट्रैक्शन होता है, जबकि गर्मियों में हरियाली और पहाड़ों के बीच रोमांटिक तस्वीरें आप क्लिक करा सकते हैं।

3. जयपुर, राजस्थान

Jaipur

रॉयल लुक पसंद करने वाले कपल्स के लिए जयपुर भी सबसे बेस्ट प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन है। यहां के किले, महल और रंग-बिरंगी गलियां फोटोज को एक अलग ही अंदाज देती हैं। राजस्थानी पारंपरिक कपड़ों में शूट करवाने पर तस्वीरों में रॉयल लुक नजर आएगा। वहीं, मॉडर्न आउटफिट के साथ यहां की हेरिटेज लोकेशन तस्वीरों को काफी एलिगेंट लुक दे सकती हैं।

4. गोवा

अगर आप बीच और सनसेट के बीच रोमांटिक फोटोशूट चाहते हैं तो गोवा एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। समुद्र, रेत और नारियल के पेड़ों के बीच कपल्स को नेचुरल और रोमांटिक फोटोशूट करा सकते हैं। खासकर शाम के समय बीच पर सनसेट के दौरान फोटोशूट कराने से तस्वीरों में खूबसूरत गोल्डन लाइट देखने को मिलती है। कैजुअल और बीच वियर लुक के लिए भी यह जगह काफी अच्छी है।

5. ऋषिकेश, उत्तराखंड

 ऋषिकेश, उत्तराखंड

अगर आप प्री-वेडिंग शूट में पहाड़, नदी और नेचर का खूबसूरत कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो ऋषिकेश एक शानदार ऑप्शन है। यहां बहती गंगा, हरे-भरे पहाड़, सुकून भरा माहौल और खूबसूरत सनसेट आपकी तस्वीरों को नेचुरल और रोमांटिक लुक दे सकते हैं। कपल्स यहां गंगा किनारे, पहाड़ी बैकग्राउंड और शहर के आसपास मौजूद खूबसूरत लोकेशन पर अलग-अलग तरह के फोटोशूट करा सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राप्री-वेडिंग शूट के लिए भारत की 5 सबसे खूबसूरत जगहें, हर फोटो लगेगी सिनेमैटिक