Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा4 visa-free foreign countries Indians can visit under Rs 1 lakh budget travel destinations in hindi
1 लाख रुपये में घूम सकते हैं ये 4 देश, भारतीयों को मिलेगी ये सुविधा और दिखेगा स्वर्ग सा सुंदर नजारा

1 लाख रुपये में घूम सकते हैं ये 4 देश, भारतीयों को मिलेगी ये सुविधा और दिखेगा स्वर्ग सा सुंदर नजारा

संक्षेप:

विदेश घूमने जाने का सपना हर किसी का कभी न कभी होता है। अगर आप भी विदेश की धरती पर कदम रखना चाहते हैं, तो कुछ जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं। यहां सिर्फ 1 लाख रुपये में आप घूम सकते हैं और भारतीयों को कुछ सुविधा भी मिलेगी।

Feb 02, 2026 10:02 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कई लोगों का सपना विदेश घूमने का होता है और कुछ लोग इसे आसानी से पूरा भी कर लेते हैं। तो वही कुछ लोग बजट के चक्कर में इंतजार ही करते रहते हैं। अगर आप विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं, तो 1 लाख रुपये जेब में होने का इंतजाम कर लें। जी हां, दुनिया के 4 ऐसे देश हैं जहां आप सिर्फ 1 लाख रुपये में आसानी आना-जाना, घूमना, रहना, खाना सबकुछ कर सकते हैं। वैसे तो 1 लाख रुपये कोई छोटी रकम नहीं है लेकिन विदेश यात्रा के लिहाज से ये काफी कम है और इतने में आप विदेश के कुछ सुंदर डेस्टिनेशन का मजा ले सकते हैं, साथ ही भारतीय होने का फायदा भी ले सकते हैं। चलिए बताते हैं क्या है फायदा और कैसे करें ट्रैवल प्लान?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन से देश घूमें-

1- नेपाल

भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी सुंदरता, सभ्यता, संस्कृति के लिए जाना जाता है। नेपाल जाने के लिए भारतीयों को किसी भी वीजा की जरूरत नहीं होती। पहाड़ों के बीच बसा ये देश बेहद खूबसूरत है और यहां का नजारा काफी अच्छा है। नेपाल की ट्रेकिंग एक्टिविटीज दुनियाभर में फेसम है। यहां पर अन्नपूर्णा, धौलागिरी जैसे पहाड़ों पर ट्रेकिंग कराई जाती है। नेपाल के सैनिक अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं और भारतीयों को यहां आने के लिए फ्री वीजा दिया जाता है।

2- मालदीव्स

हिंद महासागर में स्थित एक बेहद खूबसूरत द्वीप है मालदीव्स, जो नीले रंग के क्रिस्टल क्लियर पानी के लिए जाना जाता है। मालदीव्स में सफेद रेत और पानी के ऊपर बने विला दुनियाभर में मशहूर है। यहां के लग्जरी रिजॉर्ट और समुद्री जीवन का खास अनुभव कर सकते हैं। भारतीयों के लिए यहां भी वीजा फ्री सेवा है।

3- मॉरीशस

मॉरीशस को हिंद महासागर का रत्न कहा जाता है। ये देश अपनी संस्कृित, कला, टेस्टी फूड्स, वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर है। यहां पर समुद्र के किनारे आपको अनोखे नजारे देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि मॉरीशस में हिंदी और भोजपुरी दोनों भाषा बोली जाती है और यहां पर भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री है।

4- वियतनाम

वियतनाम इन दिनों ट्रैवल में ट्रेंड पर है। लोग वियतनाम की खूबसूरती देखने के लिए खूब जा रहे हैं। वियतनाम सुंदर और मॉडर्न देश है, जहां भारतीयों के लिए वीजा फ्री की सुविधा है। वियतनाम घूमने भी आप जा सकते हैं। यहां जाने के लिए ज्यादा बड़ा बजट नहीं चाहिए। आप इसकी राजधानी हनोई और सबसे बड़ा शहर हो ची मिन्ह सिटी घूमने का प्लान बनाएं।

1 लाख में कैसे करें प्लान-

इन सभी देशों में भारतीयों के लिए वीजा फ्री है, तो वीजा फीस ज्यादा नहीं लगेगी। पासपोर्ट वैलिड होना चाहिए और आने-जाने की टिकट कंफर्म होनी चाहिए। इसके अलावा फ्लाइट में आप कुछ ऑफर्स के साथ बुकिंग करें। वहां रेस्टोरेंट की जगह लोकल फूड्स का मजा लें और लोकल साधनों से ट्रैवल करें। ऐसे आप 1 लाख के अंदर पूरी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जहां भी जाएं, उसकी पूरी जानकारी यूट्यूब या किसी व्यक्ति विशेष से लें।

ये भी पढ़ें:50 की उम्र होने से पहले भारत की इन जगहों पर जाएं घूमने, मिलेगा जीवन का असली मजा
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।