पतंगों से भरा देखना है आसमान, तो मकर संक्रांति पर दिल्ली की इन 4 जगहों पर जाएं घूमने
मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को देशभर में लोग मनाएंगे। इस खास पर दिन पर खिचड़ी भी बनाई जाती है और लोग पतंग भी उड़ाते है। अगर आप घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली की कुछ सुंदर जगहों पर जाएं।

14 फरवरी को लोग मकर संक्रांति का त्योहार मनाने जा रहे हैं, इसे लोग खिचड़ी फेस्टिवल भी कहते हैं। इस दिन घरों में उड़द के दाल वाली खिचड़ी खाई जाती है और तिल-गुड़ का दान भी दिया जाता है। मकर संक्रांति पर लोग दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप कही बाहर घूमने नहीं जा रहे हैं, तो दिल्ली की कुछ जगहों को मकर संक्रांति पर एक्सप्लोर जरूर करें। इन जगहों पर आप पतंगबाजी का अनोखा जश्न देख सकेंगे और कुछ लोग यहां पर खिचड़ी भी बांटते हैं। ऐसे में आप खिचड़ी का मजा भी ले सकते हैं, चलिए इन जगहों के बारे में बताते हैं।
कहां बनाएं घूमने का प्लान-
1- इंडिया गेट
मकर संक्रांति पर इंडिया गेट घूमने जरूर जाएं। इंडिया गेट पर लोगों के बीच पतंगबाजी का कॉम्पिटिशन होता है। यहां पर आसमान में पतंग उड़ने का अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऐसा लगता है जैसे पूरा आसमान पतंगों से भरा हुआ है। इंडिया गेट पर इस खास दिन पर अनोखी सजावट भी की जाती है और खिचड़ी भी बांटी जाती है। साथ ही यहां आप कई अलग चीजों को घूम और खाने का लुत्फ ले सकते हैं।
2- बांसेरा बम्बू पार्क
दिल्ली के सराय काले खां के पास बांसेरा बम्बू पार्क भी जरूर घूमने जाएं। यहां पर भी मकर संक्रांति का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस पार्क में खूब सारे लोग पतंग उड़ाते हैं और खिचड़ी का स्वाद चखते हैं। कई लोग यहां पर पिकनिक मनाने भी आते हैं।
3- लोधी गार्डन
दिल्ली के लोधी गार्डन में भी आप पतंग उड़ाने का मजा ले सकते हैं। यहां पर कई लोग पतंग उड़ाने और घूमने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप कही घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो लोधी गार्डन जाएं। यहां पर गार्डन में बैठकर पिकनिक एन्जॉय कर सकते हैं और खाने का मजा ले सकते हैं।
4- कुतुब मीनार
मकर संक्रांति का मजा लेना है, तो कुतुब मीनार भी जा सकते हैं। कुतुब मीनार की खूबसूरत देखते हुए लोग वहां से पतंगबाजी करते हैं और फोटो क्लिक कराते हैं। अगर आप खिचड़ी पर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो कुतुब मीनार एक्सप्लोर करने जाएं।
कैसे जाएं
दिल्ली की इन जगहों पर घूमने जाने के लिए आपको मेट्रो का साधन मिल जाएगा। इसके अलावा कैब से डायरेक्ट पहुंच सकते हैं, लेकिन उसमें खर्चा ज्यादा लगेगा। उस दिन त्योहार की वजह से भीड़ हो सकती है, तो समय लेकर निकलें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


