Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा4 budget hill stations to visit for snowfall In December holidays month under 10 thousand rupees only
दिसंबर की छुट्टियों में बर्फबारी का लें मजा, सिर्फ 10 हजार में घूम आएं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन

दिसंबर की छुट्टियों में बर्फबारी का लें मजा, सिर्फ 10 हजार में घूम आएं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन

संक्षेप:

Hill Stations To Visit For Snowfall : अगर आप भी हर साल बजट की वजह से अपने ट्रैवल प्लान को टालते आ रहे हैं तो आपको बता दें, 4 ऐसे हिल स्टेशन जहां पहुंचकर आपको खूबसूरत नजारों के साथ स्नोफॉल का मजा सिर्फ 10 हजार रुपए में देखने को मिल सकता है।

Nov 28, 2025 01:34 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिसंबर की छुट्टियों में ज्यादातर लोग बर्फबारी देखने के लिए हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। साल के इस आखिरी महीने में, भागदौड़ भरे जीवन और घर-ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच, मन सुकून और शांति के पल गुजारे के लिए शहर की भागदौड़ से दूर कोई खूबसूरत ठिकाना खोजने लगता है। अपने बिजी रूटीन से समय निकालकर कहीं घूम आना किसी व्यक्ति का सिर्फ एक शौक नहीं होता, बल्कि यह समय दौड़ती हुई जिंदगी में खुद को फ्रेश करने का एक नया तरीका होता है। हालांकि कई बार इस ख्वाहिश को पूरा करने में कई लोगों को बजट की अड़चन का भी सामना करना पड़ता है। जिससे मजबूर होकर व्यक्ति को या तो अपनी छुट्टियों का प्लान कैंसिल करना पड़ता है या फिर अपने जरूरी खर्चों में कटौती। अगर आप भी हर साल बजट की वजह से अपने ट्रैवल प्लान को टालते आ रहे हैं तो आपको बता दें, 4 ऐसे हिल स्टेशन जहां पहुंचकर आपको खूबसूरत नजारों के साथ स्नोफॉल का मजा सिर्फ 10 हजार रुपए में देखने को मिल सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मनाली, हिमाचल प्रदेश

बर्फ पसंद करने वाले लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश का मनाली, किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां के ऊंचे देवदार के पेड़, सफेद पहाड़ और बर्फ से भरी नदियां पोस्टकार्ड जैसा नजारा बनाती हैं। यहां की सोलांग वैली और रोहतांग पास सबसे आकर्षण जगहों में से एक हैं, यहां आपको स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्नोमोबाइल राइड की सुविधा मिल जाती है।

कसोल, हिमाचल प्रदेश

कसोल हिमाचल का छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो दिसंबर महीने में बर्फीले नजारों, शांत माहौल और कड़के की ठंड के लिए बेहद मशहूर है। सर्दियों में बर्फीली घाटियों और सुकून पसंदीदा लोगों के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पहुंचने के लिए रात में बस लें ताकि होटल का एक दिन का किराया बच सके। यहां पहुंचकर गेस्ट हाउस या होमस्टे में रात गुजारी जा सकती हैं। बात अगर खाने की करें तो लोकल ढाबों और स्टॉल से खाना खाएं, यह सस्ता होने के साथ आपको मजेदार अनुभव भी देगा।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

आप उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचने के लिए दिल्ली से सीधा ऋषिकेश जाने वाली बस ले सकते हैं। 10 हजार के बजट में घूमने के लिए ऋषिकेश बेस्ट जगह हो सकती है। यहां आपको सस्ते होटल मिल जाते हैं। यहां के घाट, आरती और शाम को सुकून के लिए गंगा किनारे आराम, जो ऋषिकेश की असल खूबसूरती है।

नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल पहुंचने के लिए दिल्ली से हल्द्वानी या काठगोदाम तक के लिए बस लें, इसके बाद नैनीताल जाएं। ठंडा मौसम, झीले, पहाड़, हरा-भरा साफ वातावरण और शांति इस जगह की खासियत है। रात की बस लेने से आपका एक दिन का होटल किराया बच सकता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।