33 साल में 233 देश घूम आया ये शख्स, बिजनेस मैन की कहानी हो रही वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आप किसी एक ट्रिप पर जाते हैं और थक  जाते हैं। चीन का एक शख्स जिसने घर-परिवार, बिजनेस के साथ 33 सालों में पूरे 233 देशों की यात्रा कीं और अब इस चाइनीज इंसान की स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही।

chinese businessman travel 233 countries
233 जगहों पर चाइनीज बिजनेस मैन ने 33 साल में किया ट्रैवल

'कहते हैं समय कभी लौटकर नहीं आता' इस बात को चाइनीज शख्स ने कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया। तभी तो पूरे 33 साल में उसने 33 देशों की यात्राएं कर डाली। इंटरनेट पर इन दिनों इस आदमी के बारे में खूब चर्चा हो रही। जिसने अपनी यात्राओं को पूरा करने के लिए पूरे 1.5 मिलियन डॉलर यानि करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चेन जिनवेल 53 साल की उम्र में अपने होम टाउन झुजी जो जेझियांग प्रांत में है लौटकर आए। पूरे 33 साल तक लगातार ग्लोबल टूर करने के बाद पेरू से ये शख्स लौटकर आया है। साल 1993 में चेन ने सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड के साथ इंटरनेशनल एंडवेंचर ट्रिप की शुरुआत की। उस जमाने में जब इंटरनेट इतना नहीं था तब उसने दुनिया के दूसरे देशों को एक्सप्लोर करने का सोचा।

घर, फैमिली, बिजनेस सबकुछ संभाला

सबसे खास बात कि अपने 33 साल की ट्रिप में जेन ने कभी भी अपनी फैमिली लाइफ या पिजने सो होल्ड पर नहीं रखा बल्कि उन्होंने एक रूटीन बनाया। जिससे वो अपने पैशन को एक्सप्लोर करने के साथ ही जिम्मेदारियों को भी मैनेज कर सकें। रिपोर्ट के मुताबिक जिन किसी नई ट्रिप पर निकलने से पहले पूरे एक महीना घर पर बिताते थे। समय के साथ उन्होंने कुछ चैलेंजिंग जगहों को एक्सप्लोर किया, जिसमे अंटार्कटिका भी शामिल है।

ट्रैवल के दौरान झेली मुसीबतें

अंटार्कटिका की जर्नी काफी इंटरेस्टिंग है। उन्हें पहली बार में वहां जाने में सफलता नहीं मिली। नवंबर 2015 में जिस शिप में वो ट्रैवल कर रहे थे उसमे खराबी आ गई। लेकिन जनवरी 2016 को आखिरकार अंटार्कटिका पहुंच ही गए। यहीं नहीं चेन की ट्रेवल लिस्ट में न्यूजीलैंड का छोटा आईलैंड टोकेलाऊ भी शामिल है, जिसकी ट्रिप सबसे ज्यादा चैलेंजिग थी। न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की वजह से उन्हें टोकेलाऊ जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ा। उन्होंने एक बार फिर इस साल कोशिश की और आखिरकार वहां के दूर-दराज के इलाके एटोल पर कदम रखा। वहीं अफ्रीका में जर्नी के दौरान उन्हें मलेरिया हो गया। जबकि ग्रीस में उन्हें भूकंप का भी सामना करना पड़ा। चेन कहते हैं इतनी सारी मुसीबतों को देखकर उन्हें मुश्किल परिस्थिति में शांत रहना और डील करना सिखा दिया। जब मुसीबत सामने हो तो सबसे पहले शांत हो जाएं और फिर उसके सॉल्यूशन के बारे में सोचे।

दान कर दी करेंसी

198 देशों की यात्रा के दौरान उसके पास जितनी करेंसी थी सब उसने चीन के मेमोरियल हॉल को दान कर दी। चेन को ट्रैवलिंग और बिजनेस चलाने में काफी समानताएं दिखती हैं। शख्स ने कहा कि दोनों में ही मुश्किलों से निपटना और मुश्किलों के बावजूद आगे बढ़ना जरूर होता है।

जो लोग ट्रैवलिंग का सपना देखते हैं लेकिन अपने प्लान टालते रहते हैं, उनके लिए चेन का एक आसान मैसेज देते हैं- इंतजार मत करो। समय किसी का इंतजार नहीं करता।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा33 साल में 233 देश घूम आया ये शख्स, बिजनेस मैन की कहानी हो रही वायरल