दिल्ली की इन 3 मार्केट्स में मिलते हैं डिजाइनर-स्टाइल पर्स, ₹300 से शुरू होती है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कूल लुक के लिए अगर आप स्टाइलिश पर्स कलेक्शन रखना पसंद करती हैं लेकिन बजट के कारण ब्रांडेड बैग्स नहीं ले पाती हैं। तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, दिल्ली की 3 ऐसी मार्केट्स हैं, जहां से आप लग्जरी पर्स सस्ते दाम में ले सकते हैं।

3 markets in Delhi where you can buy branded purses
दिल्ली की इन 3 मार्केट्स में सस्ते दाम पर मिलते हैं लग्जरी ब्रांड्स-स्टाइल पर्स

दिल्ली को शॉपिंग हब कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। यहां पर कई ऐसी मार्केट्स हैं, जहां आप एक से एक स्टाइल वाले कपड़े, जूते, चप्पल, पर्स खरीद सकते हैं। महिलाएं हर आउटफिट के साथ पर्स कैरी करती हैं और कई तो मैचिंग बैग्स रखने का शौक रखती हैं। वैसे तो सस्ते पर्स भी बाजार में मिल जाते हैं लेकिन स्टाइल के लिए ब्रांडेड पर्स ही अच्छे लगते हैं। अब लग्जरी ब्रांड वाले पर्स हर किसी के बजट में हों, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप भी कम बजट में ब्रांडेड पर्स खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली की 3 मार्केट्स को जरूर एक्सप्लोर करें। इन मार्केट्स में आपको महंगे लग्जरी ब्रांड्स की फर्स्ट कॉपी मिल जाएगी और भी वह कम दाम में। ये पर्स देखने में ब्रांडेड लगेंगे लेकिन असल में काफी सस्ते होंगे। हालांकि, इनकी क्वालिटी ऐसी होगी कि आप 6-8 महीने तक आसानी से रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

दिल्ली की ये 3 मार्केट कौन सी हैं?

  • इंद्रलोक मार्केट

दिल्ली की इंद्रलोक मार्केट से आप सस्ते लेकिन अच्छी क्वालिटी और ब्रांड्स की फर्स्ट कॉपी वाली पर्स खरीद सकते हैं। इंद्रलोक मार्केट में सिर्फ पर्स ही नहीं बल्कि कपड़े, सैंडल भी स्टाइलिश मिलेंगे। यहां पर हर थर्सडे को बड़ी मार्केट लगती है, जहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं। यहां से आप 2000 रुपये में अच्छी पर्स खरीद सकती हैं और इससे कम में भी कुछ डिजाइनर पर्स मिल जाएंगे।

  • करोलबाग मार्केट

दिल्ली की करोलबाग मार्केट में भी आपको अच्छे ब्रांड वाले पर्स के फर्स्ट कॉपी मिल जाएंगे। करोलबाद में ऐसी कई दुकानें हैं, जहां पर अच्छी पर्स के डिजाइन आपको मिलेंगे। इसके अलावा कुछ लोग सड़कों के किनारे भी पर्स लगाते हैं, जहां से आप खरीद सकते हैं। यहां पर पर्स के दाम 300 रुपये से शुरू होकर 5000 रुपये तक रहते हैं लेकिन आपको हर महंगे ब्रांड की कॉपी यहां मिलेगी।

  • लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में भी आपको महंगे वाले पर्स कम रेट में मिल जाएंगे। लाजपत नगर में पर्स के अलावा आप स्टाइलिश कपड़े, सैंडल्स, ब्राइडल लहंगा भी कम दाम में ले सकती हैं। ये मार्केट काफी बड़ी है और सस्ती भी। साथ ही यहां की चीजों की क्लाविटी भी अच्छी होती है, जो जल्दी खराब नहीं होते।

खास सलाह- सभी मार्केट्स के एक दिन तय है, जब वह बंद होती हैं। इन बाजारों में सभी चीजें कम दाम में मिल जाती हैं, बाकि आप कुछ चीजों में बार्गेनिंग करके भी रेट कम करवा सकते हैं। इसके अलावा सभी बाजारों के बंद होने वाले दिन का पता लगाकर ही जाएं और मेट्रो से आसानी से पहुंच सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।