मिर्जापुर से 3 km दूर बसी है ये स्वर्ग सी सुंदर जगह, कहा जाता है इसे 'मिनी गोवा'

मिर्जापुर से 3 km दूर बसी है ये स्वर्ग सी सुंदर जगह, कहा जाता है इसे 'मिनी गोवा'

संक्षेप:

मिर्जापुर शहर का नाम आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या वहां से 3 किमी दूर बसे मिनी गोवा के बारे में जानते हैं। इस जगह पर आपको बीच, पहाड़ और झरने का मजा मिलेगा। चलिए बताते हैं ये जगह कहां पर है।

Nov 13, 2025 10:34 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

उत्तर प्रदेश का खूबसूरत शहर है मिर्जापुर, जिसके बारे में आपने जरूर सुना होगा। मिर्जापुर वेब सीरीज के बाद भी काफी मशहूर हो चुका है, लोग यहां घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है मिर्जापुर से कुछ किमी की दूरी पर गोवा जैसी सुंदर जगह बनी है। इस जगह पर अब घूमने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस जगह को मिनी गोवा कहा जाने लगा है, क्योंकि यहां पर आपको बीच, पहाड़, झरनों का पूरा मजा मिलेगा। चलिए बताते हैं ये जगह कौन सी है और कैसे पहुंच सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिर्जापुर-सोनभद्र के बीच

मिर्जापुर से ढाई घंटा की दूरी पर बसा है सोनभद्र शहर। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बरकछा कलां नाम की जगह है। बरकछा कलां में ही आपको बीच, पहाड़ों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। लोग यहां घूमने के लिए पहुंच रहे हैं और ये पिकनिक स्पॉट भी बन चुका है। मिर्जापुर से खड़ंजा फॉल की तरफ जाने वाले रास्ते में ही ये पड़ता है। मिर्जापुर शहर से ये 3 किमी दूर है और बनारस से 65 किमी। दोनों ही जगहों से पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

क्या है खास

बरकछा कलां में आपको बीच, पहाड़ और साफ पानी के बहते हुए झरने देखने को मिलेंगे। यहां पर चारों तरफ हरियाली फैली हुई है, जो मन को मोह लेती है। जुलाई से दिसंबर तक यहां का नजारा स्वर्ग से कम नहीं होता है। इस जगह की खूबसूरती को आप पर्दे पर भी देख चुके हैं। यहां पर कई भोजपुरी फिल्मों व वेबसीरीज की शूटिंग हुई है, जिसमें डैम का नजारा देखने को मिलता है।

कैसे जाएं

दिल्ली से ट्रैवल कर रहे हैं, तो बनारस के लिए सीधी ट्रेन मिल जाती है। बनारस से आप बरकछा कलां बस या कैब से पहुंच सकते हैं। दिल्ली से मिर्जापुर जाते हैं, तो वहां से शेयरिंग ऑटो यहां तक जाते हैं। आप आसानी से इस लोकेशन तक जा सकते हैं। फैमिली या दोस्तों संग घूमने के लिए ये जगह काफी अच्छी है।

read moreये भी पढ़ें:
इस किले में हुई थी विक्की-कैटरीना की शादी, जानें बरवाड़ा फोर्ट की खासियत
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।