Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा3 days itinerary in december visit kalpa best destination to see snow fall
स्नो फॉल और बर्फ से घिरे पहाड़! न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कल्पा है बेस्ट प्लेस, 3 दिन टूर का बना लें प्लान

स्नो फॉल और बर्फ से घिरे पहाड़! न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कल्पा है बेस्ट प्लेस, 3 दिन टूर का बना लें प्लान

संक्षेप:

December 3 Days Tour Plan: दिसंबर के महीने में घूमने का प्लान बना रहे और स्नो फॉल देखने की चाहत है तो शिमला-मनाली छोड़कर कल्पा जाएं। बर्फ से घिरे पहाड़ों के साथ सुकून तलाशने वालों के लिए जन्नत है ये जगह। 3 दिन का बना लें टूर प्लान।

Nov 30, 2025 05:38 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बर्फ से घिरी वादियां और स्नोफॉल का मजा उठाना है तो शिमला, मनाली जैसे डेस्टिनेशन पर जाने का आइडिया पुराना हो चुका है। अब ऑफबीट प्लेसेज सुकून से छुट्टियां बिताने के लिए लोग पसंद कर रहे हैं। तो अगर इस क्रिसमस या न्यू ईयर के मौके पर किसी शांत, सुकून जगह पर जाना चाहते हैं। जहां पर स्नोफॉल का मजा भी मिल जाए तो कल्पा बेस्ट प्लेस हो सकता है। सर्दियों में यहां हैवी स्नोफॉल होती है और सड़के बर्फ से ढंक जाती हैं। 3 दिन ट्रिप का प्लान बना रहे हो तो ट्रैवल व्लॉग बनाने वाले वांडर विद देवांश ने 3 दिन की आईटिनरी शेयर की है। जिसकी मदद से आप भी इस खूबसूरत जगह को देखकर अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैसे पहुंचे कल्पा

कल्पा हिमाचल में किन्नौर जिले में बसी एक छोटी सी जगह है। जो शिमला से करीब 260 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए शिमला से पहले रेकांग पेयो और फिर 14 किमी दूर कल्पा जाया जा सकता है। देवांश ने बताया कि अगर कल्पा जाना है तो सबसे पहले शिमला पहुंच जाएं। यहां से एचपी टूरिज्म की बस से रेकांग पेयो होते हुए कल्पा पहुंचे।

कहां रुकें

कल्पा जाने के लिए आपको कुछ नाइट स्टे लेने होंगे। क्योंकि रास्तों की खूबसूरती भी देखनी जरूरी है। तो सबसे पहले दिल्ली से शिमला पहुंचकर रातभर स्टे करें और अगले दिन शिमला से कल्पा के लिए जाएं। रेकांग पेयो में लोकल होमस्टे में रुकें। यहां पर आपको लोकल कल्चर और खाने-पीने का करीब से अनुभव होगा।

कल्पा में एक्सप्लोर करने के लिए जगह

किन्नौर कैलाश की चोटी से सनराइज का मजा लें। बर्फ से घिरी चोटियों पर उगते सूरज की किरणों की छटा देखते बनती है। साथ भगवान शिव का घर बोले जाने वाले इस पर्वत पर बेहद शांति और सुकून मिलता है।

एप्पल ऑर्चर्ड को देखें और गांव में फैली नेचर की खूबसूरती का लुत्फ उठाएं।

हिमाचली लोकल लकड़ी के घरों को करीब से देखने का मौका मिलेगा और साथ ही गांव की मार्केट विजिट करें।

कल्पा के पास बसे गांव और सुसाइड प्वाइंट से दिख रहे सुंदर व्यू का मजा लें। साथ ही पास बने बौद्ध मठ को देखें। जो ईसापूर्व बनाए गए हैं। कलपा में नारायण नागानी मंदिर जरूर देखें। जो अपनी खास शिल्प कला के लिए फेमस है।

इन बातों का रखें ध्यान

कल्पा में सर्दियों में तापमान -15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। लेकिन किन्नौर से रोड रेकांग पेयो के लिए पूरे साल खुली रहती है। कई बार हैवी स्नो फॉल या लैंडस्लाइड की वजह से कुछ समय के लिए रोड को बंद किया जाता है। लेकिन आमतौर पर यहां पहुंचा जा सकता है।

गर्म कपड़ों के साथ कैश की व्यवस्था करके जाएं क्योंकि ऊंचे पहाड़ों में एटीएम और नेटवर्क दोनों का मिलना कई बार मुश्किल हो जाता है।

कल्पा छोटी सी जगह है जहां पर आप बिना किसी टैक्सी के पैदल वॉक कर सकते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।