Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा2 or 3 day tour plan for rishikesh not miss 9 things to do
ऋषिकेश में 2 दिन में कर सकते हैं इन चीजों को एक्सप्लोर, वीकेंड पर ऐसे बनाएं प्लान

ऋषिकेश में 2 दिन में कर सकते हैं इन चीजों को एक्सप्लोर, वीकेंड पर ऐसे बनाएं प्लान

संक्षेप:

Rishikesh Tour Plan: वीकेंड पर आसपास की जगह एक्सप्लोर करने के साथ ही सुकून और शांति चाहते हैं तो ऋषिकेश बेस्ट प्लेस हो सकता है। यहां पर दो से तीन दिन में इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर कर लें। 

Thu, 30 Oct 2025 11:09 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऋषिकेश की सैर काफी खास है। वजह है एडवेंचर के साथ आध्यात्मिक यात्रा का होना। गंगा किनारे इस छोटे से शहर में मन का सुकून तलाशने के लिए अक्सर दिल्ली और आसपास के इलाके के लोग पहुंच जाते हैं। तो अगर आप भी इस मौसम में ऋषिकेश जाने का प्लान बना रहे तो जान लें कौन सी चीजों को देखे बगैर अधूरी रह जाएगी ट्रिप। सबसे खास बात कि ऋषिकेश में ग्लास ब्रिज बन चुका है और आने वाले साल में इसका उद्घाटन हो जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एंडवेंचर एक्टीविटी

ऋषिकेश अपनी एडवेंचर एक्टीविटी के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है। अक्टूबर से राफ्टिंग स्टार्ट हो जाती है लेकिन यहां पर राफ्टिंग का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक का होता है। इसके साथ ही बंजी जंपिंग जैसी एक्टीविटी भी यहां की पॉपुलर है।

गंगा आरती और सनसेट

आध्यात्म में रुचि है तो यहां की गंगा आरती को भी जरूर देखें। साथ ही यहां गंगा नदी के किनारे डूबते सूरज को देखने के लिए भी भीड़ जुटती है। तो ऋषिकेश आएं तो ये दोनों ही चीजों को मिस ना करें।

नीलकंठ महादेव टेंपल

मन में सुकून और शांति की तलाश है तो यहां बने कुछ मंदिरों के दर्शन भी जरूर करने चाहिए। जैसे नीलकंठ महादेव टेंपल, 13 मंजिला मंदिर, भूतनाथ टेंपल को एक बार जरूर देख लें।

सफेद रेत जैसे गंगा के सुंदर किनारे

यहां पर गंगा नदी के किनारे सफेद रेत के किनारे किसी समंदर किनारे वाले बीच की फीलिंग देते हैं। जहां पर आप घंटों समय बिता सकते हैं। तो ऋषिकेश जा रहे हैं तो इस मोमेंट को जरूर बिताएं। जो काफी सुकून और शांतिभरा पल होता है।

नीर वाटरफॉल और कैंपिंग

ऋषिकेश में बने नीर वाटरफॉल को देखन का भी लुत्फ उठाएं और साथ ही कैंपिंग करने का मौका बिल्कुल ना छोड़े। नदी किनारे नेचर के करीब रहने का मौका बिल्कुल ना छोड़ें।

लक्ष्मण झूला और राम झूला

ऋषिकेश की खास पहचान लक्ष्मण झूला और राम झूला को जरूर देख लें। हिलते-डुलते इस झूले पर चलने की अपनी फीलिंग है। जिसे बिल्कुल ना मिस करें।

बीटल्स आश्रम

ऋषिकेश में फेमस बीटल्स आश्रम को भी जरूर देख लें। इसी आश्रम में बीटल्स ने 40 गानों को लिखा था। जिसकी वजह से ये जगह फेमस हुई और लोग इसे देखने जरूर जाते हैं।

कैसे पहुंचे ऋषिकेश

दिल्ली से मात्र 4 घंटे की दूरी पर ऋषिकेश हैं। जहां तक जाने के लिए आप किसी भी प्राइवेट कैब या टैक्सी बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां जाने के लिए प्राइवेट बस की सुविधा भी मौजूद रहती है। वहीं ऋषिकेश जाने के लिए ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।