
मनाली से इतने किमी दूर बना ये मंदिर, बोला जाता है 'हिमाचल का अमरनाथ'
Anjani Mahadev Temple: मनाली की सैर करने जाने वाले लोगों को इस मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए। जिसे हिमाचल का अमरनाथ तो बोलते ही हैं साथ ही यहां पर नेचुरल वाटरफॉल भी है जो भोलेबाबा का जलाभिषेक करता है। मनाली जाने वाले इस मंदिर के दर्शन जरूर कर लें।
कुल्लू-मनाली की सैर करने तो ज्यादातर लोग जाते हैं। लेकिन क्या कभी मनाली से कुछ किमी की दूरी पर बने इस मंदिर के बारे में सुना है। जहां सर्दियों में बर्फ की शिवलिंग बनती है और यहां के लोग इसे हिमाचल का अमरनाथ बोलते हैं। ये मंदिर है अंजनी महादेव टेंपल। जो मनाली से कुछ किमी की दूरी पर बना है और यहां पर दो किमी की ट्रैकिंग करके पहुंचा जा सकता है।

कहां बना है अंजनी महादेव टेंपल
मनाली से मात्र साढ़े 13 किमी की दूरी पर बने सोलांग वैली। जहां पर आप किसी भी प्राइवेट टैक्सी या बस से पहुंच सकते हैं। सोलांग वैली ने दो किमी के ट्रैक पर चलकर इस मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। इस दो किमी के ट्रैक को पूरा करने के लिए पूरे 35-40 मिनट का समय लगता है। लेकिन सबसे खास बात कि यहां पर पैदल ट्रैकिंग ना कर पाने वालों के लिए खच्चर का ऑप्शन भी मौजूद है। जिसकी मदद से आप आसानी से मंदिर के करीब पहुंच सकते हैं।
चढ़नी होगी 150 सीढ़ियां
मंदिर पहुंचकर शिवलिंग के दर्शन के लिए करीब 150 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। उसके बाद यहां पर बने महादेव के शिवलिंग के दर्शन होते हैं। सर्दियों के महीने में इस शिवलिंग के ऊपर पूरे बर्फ की शिवलिंग बनकर तैयार हो जाती है। जिसकी वजह से इसे काफी सारे लोग हिमाचल का अमरनाथ बोलते हैं।
भगवान भोलेनाथ का होता है नेचुरल जलाभिषेक
मार्च से नवंबर के महीने में आने वाले भक्तों को प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यहां पर नेचुरल वाटर फॉल भगवान की शिवलिंग के ऊपर गिरता रहता है। जो कि काफी अद्भुत दिखता है। यहां वाटरफॉल सर्दियों में शिवलिंग के ऊपर 25-30 फीट की बर्फ के रूप में जम जाता है और हिमाचल का अमरनाथ बोला जाता है।
कब करें विजिट
इस मंदिर तक आने के लिए सालभर का हर मौसम अच्छा होता है। ठंड में जहां आपको बर्फीले पहाड़ और बर्फ की शिवलिंग देखने को मिलेगी तो वहीं गर्मियों में चारों तरफ ग्रीनरी और शानदार नजारे देखने को मिलते हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




