छुट्टियों पर जाने से पहले ये 10 गलतियां भूलकर भी ना करें, बाद में होगा पछतावा

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Things to do before going on vacation: गर्मियों की छुट्टियों में लंबे वेकेशन पर जाने का प्लान है और पूरी फैमिली जा रही, तो बैग पैक करने के साथ इन चीजों को जरूर करें। भूलकर की गईं ये 10 गलतियां घर लौटने के बाद आपको मुसीबत में डाल देंगी।

छुट्टियों पर जाने से पहले ये 10 गलतियां भूलकर भी ना करें, बाद में होगा पछतावा

गर्मी की छुट्टियां एंज्वॉय करने का प्लान है। तो इन 10 गलतियों को भूलकर भी ना करें। नहीं तो वेकेशन से आने के बाद पछतावा भी होगा और आपका काम भी बढ़ जाएगा। अक्सर लोग समर वेकेशन पर ज्यादा दिनों की छुट्टियों का प्लान करते हैं और चले जाते हैं। इस दौरान घर खाली होता है और आपकी ये भूल घर को तहस-नहस और गंदा कर देती है। तो जब भी छुट्टियों पर जाना हो तो इन गलतियों को भूलकर भी ना करें।

1- पूजा घर में जलता दीया या अगरबत्ती

वेकेशन पर जाने से पहले पूजा-पाठ तो सभी करते हैं। लेकिन जब घर से निकलने लगें तो इस बात का खास ध्यान रखें कि पूजा का दीया, अगरबत्ती या कोई भी जिसमे आग वो अच्छी तरह से बुझा हो। एक छोटी सी चिंगारी भी नुकसान पहुंचा सकती है।

2- मेन गेट की चॉबी

जब भी घर में ताला लगाकर लंबी छुट्टियों पर जाने का प्लान है तो घर के मेन गेट की एक चाबी किसी भरोसेमंद पड़ोसी या शख्स को जरूर देकर जाएं। जिससे कभी रास्ते में चाबी खो जाए तो घर लौटकर आपको घर में एंट्री करने में दिक्कत ना हो।

3- गैस की नॉब

हमेशा घर से निकलने से पहले गैस की नॉब को जरूर अच्छी तरह से चेक करें। सिलेंडर या पाइप में लगे रेगुलेटर और स्विच को पूरी तरह से ऑफ करके ही घर से निकलें।

4- आईडी प्रूफ पर्स में पहले ही रख लें

परिवार के जितने सदस्य वेकेशन पर जा रहे हैं उन सबका फोटो आईडी पहले ही पर्स में रख लें और उसकी फोटो फोन में रख लें। कई बार बच्चों और बूढ़ों का फोटो आईडी लोग भूल जाते हैं। जिससे लंबे रास्ते या ट्रिप पर दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है।

5- फ्रिज में ना छोड़ें सामान

फ्रिज में रखा खराब होने वाला सामान जैसे दूध, फल, सब्जी, आटा वगैरह निकालकर किसी जरूरतमंद को दे कर खाली कर दें। बहुत ज्यादा दिन के लिए जा रहे तो फ्रिज को बंद रखना भी सही होगा।

6- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज

सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बंद करके ही घर से निकलें। अगर हो सके तो बिजली का मेन कनेक्शन भी बंद कर देना चाहिए।

7- दवाएं और डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन

बच्चों की दवाओं के प्रिसक्रिप्शन की फोटो और अपनी दवाओं के साथ डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन की फोटो जरूर रख लें। वेकेशन पर तबियत खराब होने पर आपके पास जरूरी दवाएं होने चाहिए। वहीं कुछ दवाएं जो कभी-कभार जरूरत पड़ती हैं उन्हें डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन से खरीदना आसान होगा।

8- मौसम चेक करके ही कपड़े पैक करें

अगर किसी ऐसी जगह जा रहे जहां का मौमस अलग होगा। तो गूगल पर वेदर अपडेट लेने के बाद ही कपड़ों की पैकिंग करें।

9- मोबाइल, चार्जर

बैग में मोबाइल, चार्जर के साथ ही ईयरफोन और यूएसबी केबल और हो सके तो पावर बैंक जरूर पास रखें। जिससे इमरजेंसी में फोन को चार्ज किया जा सके।

10- कूड़ा-कचरा जरूर हटा दें

घर से बाहर वेकेशन के लिए जा रहे और घर में कोई नहीं होगा तो किचन में रखे डस्टबिन को जरूर खाली करके साफ रखें। नहीं तो घर में बदबू के साथ कीड़े भी पनपने लगेंगे। जिससे घर आने के बाद साफ-सफाई में ही ज्यादा समय बीतेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।