
स्नो लवर्स के लिए जन्नत- हिमाचल की 10 जगहें जहां सबसे ज्यादा बर्फ गिरती है
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी सर्दियों का सबसे खूबसूरत अनुभव मानी जाती है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां की घाटियां, पहाड़ और जंगल सफेद चादर में ढक जाते हैं, यहां जानें बेस्ट स्नोफॉल स्पॉट्स बारे में।
सर्दियों का मौसम आते ही हिमाचल प्रदेश देशभर के यात्रियों के लिए स्वर्ग जैसा बन जाता है। नवंबर के अंत से लेकर फरवरी तक यहां की ऊंची पहाड़ियां, देवदार के घने जंगल और खूबसूरत घाटियां बर्फ की मोटी परतों से ढक जाते हैं। अगर आप इस साल बर्फबारी देखने का प्लान बना रहे हैं तो हिमाचल के ये टॉप स्नोफॉल स्पॉट आपका विंटर ट्रैवल एक्सपीरियंस यादगार बना देंगे।
- मनाली (Manali): हिमाचल का सबसे पसंदीदा विंटर डेस्टिनेशन जहां दिसंबर से फरवरी के बीच भारी बर्फबारी होती है। सोलंग वैली और अटल टनल के पास के इलाकों में फुल स्नो एक्सपीरियंस मिलता है।
- सोलंग वैली (Solang Valley): स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और स्नो-एडवेंचर के लिए भारत की टॉप लोकेशन। जनवरी–फरवरी में घाटी पूरी तरह सफेद चादर में बदल जाती है।
- रोहतांग पास (Rohtang Pass): मनाली से लगभग 51 किमी दूर, यहां साल के लगभग 6 महीने बर्फ रहती है। विंटर में रोड बंद रहती है लेकिन अटल टनल के बाद लाहौल की तरफ शानदार स्नो देखने को मिलता है।
- कुफरी (Kufri): शिमला से कुछ ही दूरी पर कुफरी अपने महसू पीक, स्नो-पॉइंट्स और एडवेंचर पार्क के कारण हमेशा से स्नोफॉल चाहने वालों का पसंदीदा रहा है।
- स्पीति वैली (Spiti Valley): भारत की सबसे कोल्ड डेजर्ट रीजन- काजा, की मठ और लोसर में नवंबर से मार्च तक स्मोकी विंटर और हैवी स्नोफॉल देखने को मिलता है।
- धर्मशाला – त्रिउंड (Triund): धर्मशाला का त्रिउंड ट्रेक सर्दियों में स्नो ट्रेक में बदल जाता है, जहां धौलाधार रेंज की सफेद चोटियां यात्रियों का स्वागत करती हैं।
- चंबा – खजियार (Khajjiar): मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया कहा जाने वाला खजियार दिसंबर–फरवरी में बर्फ की मोटी परत से ढक जाता है।
8. किन्नौर (Kinnaur): कल्पा और सांगला में ताजा बर्फबारी और एप्पल ऑर्चर्ड्स का स्नो-कवर एक जादुई अनुभव देते हैं।
9. गुलाबा (Gulaba): मनाली–रोहतांग रोड पर स्थित यह छोटा सा गांव रोहतांग रोड बंद होने पर सबसे नजदीकी स्नोफॉल स्पॉट बन जाता है।
10. नारकंडा (Narkanda): नारकंडा भीड़ से दूर शांत और बेहद खूबसूरत विकल्प है, जहां हाटू पीक से बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं का दृश्य मंत्रमुग्ध कर देता है।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




