Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Travel Places Mini Switzerland of India in Himachal Pradesh
प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग: हिमाचल की गोद में बसा ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’

प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग: हिमाचल की गोद में बसा ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’

संक्षेप:

हिमाचल प्रदेश के हरे-भरे पहाड़ों में बसा खज्जियार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और देवदार के जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाला यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर चाहने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं।

Nov 13, 2025 12:42 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Travel Destinations in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बसा खज्जियार अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली भरे मैदानों के लिए 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' कहलाता है। ऊंचे देवदार के पेड़ों से घिरा यह छोटा-सा हिल स्टेशन झील, पहाड़ और वादियों का ऐसा संगम है जो हर यात्री का दिल जीत लेता है। डलहौजी से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान सर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़ लेता है और गर्मियों में पिकनिक स्पॉट बन जाता है। चाहे आप शांतिपूर्ण पल बिताना चाहें या फोटोग्राफी और एडवेंचर का मजा लेना- खज्जियार हर मौसम में यात्रियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खज्जियार की खूबसूरती और क्या-क्या करें?

  • हरे-भरे मैदानों के बीच स्थित खज्जियार झील यहां का सबसे लोकप्रिय आकर्षण है।
  • झील के बीच तैरता छोटा टापू (floating island) इस जगह को और अनोखा बनाता है।
  • आप यहां पैराग्लाइडिंग, हॉर्स राइडिंग और जॉर्बिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
  • पास ही स्थित खज्जी नाग मंदिर जिसकी प्राचीनता 12वीं शताब्दी तक जाती है, धार्मिक दृष्टि से भी प्रसिद्ध है।
  • डलहौजी और चंबा के पास होने के कारण आप एक ट्रिप में कई खूबसूरत जगहें देख सकते हैं।

कब जाएं? Best Time to Visit Khajjiar

  • मार्च से जून: गर्मियों में मौसम सुहावना रहता है और घास के मैदान पूरी हरियाली में होते हैं।
  • जुलाई से सितंबर: मानसून में झील और वादियां और भी जीवंत लगती हैं।
  • दिसंबर से फरवरी: बर्फबारी का अनुभव करने के लिए बेहतरीन समय।

ये भी पढ़ें:संस्कृति और विरासत की झलक: बिहार में घूमने की बेहतरीन जगहें

कैसे पहुंचे? How to Reach

  • By Air: नजदीकी एयरपोर्ट गग्गल (कांगड़ा) है, लगभग 122 किमी दूर।
  • By Train: पठानकोट रेलवे स्टेशन (95 किमी) से टैक्सी या बस द्वारा पहुंचा जा सकता है।
  • By Road: डलहौजी (20 किमी) और चंबा (24 किमी) से नियमित बस और टैक्सी सेवा उपलब्ध है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।