Jokes Of The Day: जिंदगी से तनाव को बाहर कर देंगे ये 10 हंसी के हंसगुल्ले, पढ़ें सबसे मजेदार चुटकुले
हर आदमी आजकल स्ट्रेस में रहता है और हंसना बिल्कुल भूल चुका है। तनाव मुक्त रहने के लिए ठहाके मारकर हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप भी लंबे समय से खुलकर हंस नहीं रहे हैं, तो हम आपके लिए सबसे फनी जोक्स लेकर आए हैं। इन्हें पढ़िए और दिल खोलकर हंसिए।

भागदौड़ भरी जिंदगी और रोजमर्रा के तनाव के बीच अगर कुछ हमें तुरंत रिलैक्स कर सकता है, तो वो है एक जोरदार हंसी। हंसी न सिर्फ आपका मूड बेहतर बनाती है, बल्कि दिमाग को भी फ्रेश कर देती है। अगर आप दिनभर के काम और थकान के बाद थोड़ी देर खिलखिलाकर हंसना चाहते हैं, तो आज के मजेदार चुटकुलों को पढ़ना बिल्कुल भी ना भूलिएगा। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी सारी टेंशन भूल जाएंगे। ये मजेदार चुटकुले आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ दिन को भी बना देंगे खास, तो तैयार हो जाइए हंसी के इस सफर के लिए।
1.
सोनू- यार मेरे पापा दिन प्रति दिन KBC के अमिताभ बच्चन बनते
जा रहे हैं।
मोनू- वह कैसे?
सोनू- उनसे जब भी पैसे मांगो कहते हैं क्या करोगे इतनी धनराशि का?
अब तुम ही बताओ उनको क्या जवाब दूं।
2.
पत्नी सब्जी लेने में इतना मोलभाव कर रही थी कि पति परेशान हो गया
पति: मेहरबानी करके जल्दी खरीदो। ऑफिस के लिए लेट हो रहा हूं
पत्नी: तुम बीच में मत बोलो, जल्दी-जल्दी के कारण ही तुम जैसा पति मिला है मुझे।
अब सब्जी के मामले में जल्दी नहीं करूंगी।
3.
मिंकी- कल तुम किटी पार्टी में क्यों नहीं आईं?
चिंकी- यार कल मेरी BMW नहीं आई थी।
मिंकी- BMW? वाह, तेरे पास इतनी महंगी गाड़ी है।
चिंकी- नहीं रे...Bartan Majne Wali (बर्तन मांजने वाली)।
4.
पापा- तेरा रिजल्ट आ गया, पास हुआ या फेल?
चिंटू- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
पापा- तुम?
चिंटू- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा गुस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू -तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो आपका बेटा पास हो जाएगा
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल!
5.
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां
6.
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!
7.
पति- जो चोरी करता है, वह बाद में बहुत पछताता है
पत्नी- तुमने शादी से पहले जो मेरी नींद चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उसके बारें में क्या ख्याल है
पति- कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है
बाद में बहुत पछताता है।
8.
बॉयफ्रेंड- पता है, असली गर्लफ्रेंड क्या होती है?
गर्लफ्रेंड- क्या होती है?
बॉयफ्रेंड- जो अपनी किडनी बेचकर
अपने बॉयफ्रेंड को iPhone X दिलाए
और बाद में कहे बाबू और कुछ चाहिए?
अभी एक किडनी और बाकी है।
9.
ससुर: अरे दामाद जी क्या हाल हैं आपके?
दामाद जी: बस आपकी ही माया है
ससुर: अरे दामाद जी, तूफान की क्या खबर है?
दामाद: कूलर के आगे सो रही है, कहिए तो बात करा दूं।
10.
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
मरीज की बात सुनकर डॉक्टर हैरान रह गया।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


