पुरानी साड़ी को फेंकें नहीं, ऐसे बनाएं खूबसूरत पर्दा, टाड़-अलमारी का बदल जाएगा लुक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुरानी साड़ियों का ढेर घर पर लगा हो और उन्हें फेंकने या किसी को देने का मन ना हो तो घर के लिए सुंदर-सुंदर पर्दे डिजाइन कर लें। जी हां, अलमारी या फिर टाड़ के लिए खूबसूरत पर्दे बनाकर आप टांग सकती हैं, इससे कमरे को नया लुक मिलेगा और साड़ियों का सही इस्तेमाल भी होगा।

tips to use old saree to make curtain
पुरानी साड़ी से बनाएं डिजाइनर पर्दा

मां, नानी, सास, दादी, ननद की अलमारी में ऐसी कई साड़ियां होती हैं, जिन्हें पहनना अब मुश्किल होता है। साथ ही इन्हें फेंकने की इच्छा भी नहीं होती। अगर आपके पास भी ऐसी साड़ियां पड़ी हुई हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती न करें। बल्कि इन साड़ियों से अलमारी और टाड़ के लिए सुंदर-सुंदर पर्दे बनवाकर टांग लीजिए। इससे आपकी खुली अलमारियां और टाड़ कवर हो जाएंगे और कमरे को आकर्षक लुक मिलेगा। पहले के समय में औरतें पुरानी साड़ियों से ही पर्दे बनाया करती थीं और ये आसानी से बन जाते थे। इन्हें बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, आप खुद बना सकती हैं या फिर टेलर को दे दें। चलिए आपको पर्दा बनाने का तरीका बताते हैं।

टाड़-अलमारी के लिए ऐसे बनाएं पर्दा

पुरानी साड़ी को पर्दे में बदलने से पहले टाड़-अलमारी की चौड़ाई और ऊंचाई नाप लें। इसके हिसाब से साड़ी को जरूरत के अनुसार काटें। अगर साड़ी की लंबाई पर्याप्त है, तो उसे बिना काटे भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पर्दे में खूबसूरत फॉल आएगा और सिलाई का काम भी कम होगा।

सिलाई-कटाई का करना होगा काम

पर्दे के ऊपरी हिस्से को मोड़कर सिल लें और उसमें रॉड या पर्दे की पाइप डालने के लिए जगह बना दें। अगर पाइप ना डालना हो, तो नाड़ा या फिर कोई डोरी डाल लीजिए। बिना सिलाई के काम करना चाहती हैं, तो क्लिप वाले पर्दे के रिंग या मजबूत फैब्रिक क्लिप की मदद से भी साड़ी को लगाया जा सकता है।

पर्दे के लिए साड़ी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

टाड़-अलमारी के लिए हल्के या मीडियम फैब्रिक वाली साड़ी बेहतर रहती है। कॉटन, सिंथेटिक या हल्की सिल्क साड़ी से बने पर्दे आसानी से संभाले जा सकते हैं। अगर अलमारी में कपड़े या सामान ज्यादा रखा रहता है, तो थोड़ा गहरे रंग की साड़ी चुनें, जिससे अंदर का सामान साफ दिखाई न दे। इसे सिर्फ आंखों का धोखा कहा जाएगा, गहरे रंग से पीछे की चीजें छिपी हुई दिखेंगी। साथ ही प्रिंटेड या बॉर्डर वाली पुरानी साड़ी पर्दे के रूप में खासतौर पर सुंदर लगती है। साड़ी के पल्लू या बॉर्डर को नीचे की तरफ रखने से पर्दे को डिजाइनर लुक मिल सकता है।

घर की हो जाएगी सजावट

पुरानी साड़ी से बना पर्दा सिर्फ टाड़-अलमारी को ढकने का काम नहीं करता, बल्कि कमरे को भी नया लुक देता है। आप कमरे के पर्दों, कुशन कवर या बेडशीट से मिलता-जुलता रंग चुनकर पूरे कमरे की थीम को खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह बिना ज्यादा पैसे खर्च किए पुरानी साड़ी को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तरीका न सिर्फ बजट बचाता है, बल्कि पुराने कपड़े को नया इस्तेमाल देकर घर को आकर्षक बनाने का आसान तरीका भी है। अगर किसी की हैवी साड़ी है, तो उसे काटकर ऊपर से लगाते हुए डिजाइन बना सकते हैं या फिर मेजपोश की तरह बनाकर इस्तेमाल करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पुरानी साड़ी से बनाएं डिजाइनर पर्दा, टाड़-अलमारी भी दिखेगी बेहद खूबसूरत