कहीं आपकी अलमारी अंदर से दीमक तो नहीं खा रही? इन 3 आसान तरीकों से मिनटों में करें पता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बड़े शहरों में बने फ्लैट्स में बाथरूम अटैच होते हैं और ऐसे में अगर दीवारों से जुड़ी हुई अलमारी बनी हो तो उसमें दीमक लग जाती हैं। कई बार ये दीमक अलमारी की लकड़ी को अंदर से खोखला कर देती है और पता भी नहीं चलता।

tips to check termites in your almirah without broken
बिना तोड़े जानें अलमारी में दीमक है या नहीं, कैसे करें पता

आजकल बड़े फ्लैट्स में बड़ी-बड़ी अलमारियां लोग बनवा लेते हैं और कमरों में ही अटैच बाथरूम होता है। ऐसे में बाथरूम की सीलन के कारण लकड़ी की अलमारियों में नमी बन जाती है। जब लकड़ी में नमी बनेगी, तो जाहिर है कि वहां लकड़ी खाने वाले कीड़े दीमक पैदा हो जाएंगे। अलमारी की लकड़ी में नमी होने पर दीमक अंदर ही अंदर लग जाते हैं और पता भी नहीं चलता। ऐसे में ये अंदर से ही लकड़ी को खोखला कर देते हैं और हाल ये होता है कि फिर अलमारी बाहर से भी कमजोर होकर गिरने लगती है। अगर ये दीमक अन्य चीजों जैसे कपड़े, जूतों में चिपक जाए तो उसे भी खाना शुरू कर देते हैं। पेस्ट कंट्रोल करने वाले व्यक्ति आतिफ ने बताया कि फ्लैट की दीवारों में जुड़ी हुई बनी अलमारियों में ये समस्या ज्यादा आने लगी है। दीमक अंदर से अलमारी को खा लेती है तब पता चलता है। ऐसे में उन्होंने बिना अलमारी को बिना तोड़ें दीमक का पता लगाने के 3 ट्रिक्स बताए हैं।

दीमक क्यों लगती हैं?

आतिफ ने बताया कि दीमक को नमी वाली जगह सबसे ज्यादा पसंद होती है। अगर अलमारी दीवार से सटी है और वहां सीलन रहती है, तो दीमक जल्दी लग सकती है। इसके अलावा कच्ची या बिना ट्रीटमेंट वाली लकड़ी में दीमक आसानी से घर बना लेती है। कम हवा और ज्यादा नमी वाले कमरे में लकड़ी लंबे समय तक नम रहती है, जिससे दीमक पनपने की संभावना बढ़ जाती है।

3 ट्रिक्स से करें दीमक का पता

  • ठोक-बजाकर करें चेक

अगर अलमारी में दीमक लगी होगी तो अंदर खोखली हो चुकी होगी। ऐसे में आप अलमारी को उगलियों या किसी हल्की चीज से ठोककर देखें। अगर खोखली आवाज आ रही है, तो समझ लीजिए वहां दीमक हो सकती है। अगर अलमारी से ठोस आवाज आ रही है, तब खतरा नहीं है।

  • पतली मिट्टी की लाइनें या बुरादा

अलमारी के नीचे, कोनों और पीछे की तरफ ध्यान से देखें। अगर लकड़ी का बारीक बुरादा, छोटे दाने या मिट्टी की पतली सुरंगें दिखाई दे रही हैं। ऐसे में समझ लीजिए कि दीमक ने अंदर से अलमारी को खा लिया है। जब अंदर दीमक लगी होती हैं, तभी बाहर निकलने के लिए मिट्टी या बुरादा बनाती हैं।

  • छोटे छेद और पपड़ी का उखड़ना

अलमारी की लकड़ी की सतह पर छोटे-छोटे छेद, उभरी हुई परत, पपड़ी उतरना या हल्का दबाने पर लकड़ी का टूटना इस बात के संकेत देता है कि दीमक ने खोखला कर दिया है। दीमक लकड़ी को कमजोर कर देती है और ऐसे में छेद या परत उखड़ने लगती है।

क्या करना चाहिए

अगर आपको ये 3 चीजें लकड़ी की अलमारी या फर्नीचर में दिखाई दे रही हैं, तो फौरन पेस्ट कंट्रोल वाले को बुलवाकर दीमक वाली दवाई का छिड़काव करवाएं। उससे दीमक वहीं खत्म हो जाएंगी और बाकि चीजों को नुकसान नहीं होगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।