Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़These 8 winter sunscreen will protect your skin from sun and dryness

इस सर्दी ड्राइनेस और सन दोनों से प्रोटेक्शन देंगी ये 8 बेस्ट सनस्क्रीन

संक्षेप:

यहां मॉइश्चराइजिंग सनस्क्रीन के कुछ बेस्ट विकल्प उपलब्ध हैं, जिन्हें आप ठन में बेफिक्र होकर अपनी त्वचा पर अप्लाई कर सकती हैं।

Dec 11, 2025 04:40 pm ISTAnjali Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

सर्दी हो या गर्मी सनस्क्रीन एक ऐसा स्किन केयर प्रोडक्ट है जो हर मौसम त्वचा के लिए जरूरी है। स्किन केयर एक्सपर्ट से लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट भी रोजाना सनस्क्रीन अप्लाई करने की सलाह देते हैं। सर्दियों में स्किन ड्राइनेस बढ़ जाती है, जिसकी वजह से त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है और सूरज की हानिकारक किरणों का प्रभाव त्वचा को अधिक डैमेज कर सकता है। ऐसे में एक सही सनस्क्रीन का चयन बहुत जरूरी है, जो सन प्रोटेक्शन के साथ ही त्वचा को पर्याप्त नमी और हाइड्रेशन भी प्रदान कर सके। यहां मॉइश्चराइजिंग सनस्क्रीन के कुछ बेस्ट विकल्प उपलब्ध हैं, जिन्हें आप ठन में बेफिक्र होकर अपनी त्वचा पर अप्लाई कर सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
इस सर्दी ड्राइनेस और सन दोनों से प्रोटेक्शन देंगी ये 8 बेस्ट सनस्क्रीन
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

SPF 50+ प्रोटेक्शन फैक्टर के साथ Biotique की सैंडलवुड सनस्क्रीन रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट रहेगी। खासकर ठंड में ये त्वचा को सन प्रोटेक्शन देने के साथ ही उन्हें पर्याप्त मॉइश्चर और हाइड्रेशन भी देती हैं। ये वॉटर रेसिस्टेंट प्रोडक्ट है, जो पानी के संपर्क में आने के तुरंत बाद त्वचा से नहीं हटती। साथ ही इसे 100% बोटैनिकल एक्सट्रैक्ट से तैयार किया गया है और इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है। चंदन और अश्वगंधा जैसे हर्बल सामग्रियों से युक्त इस सनस्क्रीन को सूरज के संपर्क में जाने के 30 मिनट पहले अपनी त्वचा पर अप्लाई करें।

Loading Suggestions...

Aqualogica Glow+ Dewy सनस्क्रीन में पपाया और विटामिन सी की गुणवत्ता है। खासकर जिन लोगों की त्वचा ड्राई है, उनके लिए यह अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। ये त्वचा को सन प्रोटेक्शन के साथ ही पर्याप्त मॉइश्चर और हाइड्रेशन भी प्रदान करता है। इसका SPF 50 PA+++ प्रोटेक्शन फैक्टर सन प्रोटेक्शन देने के साथ साथ ब्ल्यू लाइट प्रोटेक्शन भी देता है। इसके अलावा पिगमेंटेशन, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने जैसे फायदे भी देता है। वहीं जमें एंटी पॉल्यूशन फैक्टर है, जो त्वचा को बाहरी प्रदूषण और ब्लू लाइट प्रोटेक्शन देता है। ड्राई स्किन वाले इसे बेफिक्र होकर अप्लाई कर सकते हैं, क्योंकि इसका टेक्सचर त्वचा में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है।

Loading Suggestions...

सर्दियों में ड्राई स्किन परेशान करती है और त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है, तो रोजाना इस्तेमाल के लिए Dr. Seth's का ये SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन वाला सनस्क्रीन बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। सर्दी में इसे रोजाना अपनी मॉर्निंग स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं। इसका स्मूद टेक्सचर त्वचा में पूरी तरह ब्लेंड हो जाता है, और स्किन में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है। ये त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज करता है। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है। वहीं हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन के अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की गुणवत्ता त्वचा को एजिंग से भी बचाती हैं।

Loading Suggestions...

Deconstruct का मॉइश्चराइजिंग सनस्क्रीन लाइटवेट और नॉन स्टिकी है, जो त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है। इसका SPF 50 PA+++ प्रोटेक्शन फैक्टर स्किन को सन प्रोटेक्शन देने के साथ साथ ब्ल्यू लाइट प्रोटेक्शन भी देता है। अगर आपकी त्वचा पर पिगमेंटेशन, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स हैं, तो ये उन्हें भी हल्का कर देता है। ये सनस्क्रीन इनविजिबल फिनिश देती है, त्वचा पर किसी तरह का व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ती। तो क्यों न इस लाइटवेट सनस्क्रीन को आप भी ट्राई करें। ये 8 घंटों तक त्वचा को सनलाइट से प्रोटेक्शन देती है।

Loading Suggestions...

UV Doux का ये सनस्क्रीन जेल ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट विकल्प रहेगा। ठंड में इसे आप सभी अप्लाई कर सकती हैं। SPF 50 PA+++ प्रोटेक्शन फैक्टर के साथ ये सनस्क्रीन सूरज की हानिकारक किरणों और ब्लू लाइट प्रोटेक्शन देती है। इस वॉटर रेसिस्टेंट सनस्क्रीन को आप स्वेटिंग और वॉटर एक्टिविटीज के दौरान भी कैरी कर सकती हैं। खासकर जिनकी त्वचा ऑइली, एक्ने प्रॉन और सेंसिटिव है, उन्हें ये जरूर खरीदना चाहिए। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज रहती है। वहीं स्किन टेक्सचर में भी सुधार होता है।

Loading Suggestions...

सर्दी में ड्राई स्किन वालों के लिए ये हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। Minimalist की ये लाइटवेट सनस्क्रीन का टेक्सचर त्वचा में पूरी तरह अवशोषित हो जाता है, और किसी तरह का व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ता। इसका SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन फैक्टर त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से प्रोटेक्ट करने के साथ ही उन्हें ब्राइट और ग्लोइंग बनाते हैं। वहीं ये मल्टीविटामिन से भरपूर है, यानी आपकी त्वचा को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इस सनस्क्रीन को महिला और पुरुष दोनों अप्लाई कर सकते हैं, तो ज्यादा न सोचे इसे आज ही ऑर्डर करें।

Loading Suggestions...

CeraVe की सनस्क्रीन आजकल काफी डिमांड में है। SPF 50 के साथ आती है, छोटे बच्चों को सूरज की हानिकारक किरणों से प्रोटेक्ट करने के साथ ही बाहरी प्रदूषकों के प्रभाव को भी कम कर देता है। इसका लाइटवेट जेल टेक्सचर त्वचा में अंदर तक अवशोषित होता है, जिससे स्किन ऑयल फ्री और फ्रेश नजर आती है। इसमें Hyaluronic Acid & Niacinamide की गुणवत्ता है, जो त्वचा के लिए जरूरी पोषक तत्व माने जाते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा पर नजर आने वाले पुराने दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं।

Loading Suggestions...

The Derma Co 1% ह्वालूरॉनिक सनस्क्रीन लाइटवेट और नॉन ग्रेसी है, जो त्वचा में पूरी अवशोषित हो जाती है और किसी तरह का व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ती। इस हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन को आप रोजाना अपनी त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं। SPF 50 PA++++ प्रोटेक्शन फैक्टर के साथ यह सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को प्रोटेक्ट करती है, साथ ही ब्लू लाइट प्रोटेक्शन भी देती है। अगर आप भी हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन की तलाश में हैं, तो ये ऑप्शन जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ नजर आने वाले निशानों को समय से पहले आने से रोकती हैं।

Anjali Kumari

लेखक के बारे में

Anjali Kumari
इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि कुमारी हेल्थ, डाइट, लाइफस्टाइल, पर्सनल केयर और महिलाओं से संबंधित विषयों पर लगातार लिख रही हैं। लाइव हिंदुस्तान के साथ वे आपके लिए ऐसे प्रोडक्ट चुनने में मदद कर रही हैं, जो आपके दैनिक जीवन को और ज्यादा सहज और सेहतमंद बना सकते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।