काम की बात: अलर्ट! घर में जहरीले सांपों को बुलवा देते हैं ये 5 पौधे, आपके आंगन में तो नहीं हैं?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Plants That Attract Snakes: गर्मियों में ठंडक और सुरक्षा की तलाश में अक्सर सांप रिहायशी इलाकों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में कुछ पौधे उन्हें छिपने के लिए बेहतरीन माहौल देते हैं। अगर आपके घर के आसपास भी ये पेड़-पौधे लगे हुए हैं, तो सावधान होने की जरूरत है।

Plants That Attract Snakes in Home

घर में हरियाली के लिए लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। गार्डेनिंग का शौक रखने वाले तो घर के आंगन को अलग-अलग पेड़-पौधों से भर देते हैं। खैर, इसी बीच अक्सर कुछ लोग अक्सर ऐसे पौधे भी लगा लेते हैं, जो उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। जी हां, आज हम ऐसे पौधों की बात कर रहे हैं, जो अगर आपके घर के आसपास भी हैं तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाने की जरूरत है। दरअसल ये पौधे ऐसे होते हैं जो सांपों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में तो सांप ठंडक और सुरक्षा की तलाश में ऐसे ही पेड़-पौधों में अपना ठिकाना बनाने के लिए निकल पड़ते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि ये कौन से पौधे हैं, जिन्हें हो सके तो आपको अपने घर के आसपास भी नहीं लगाना चाहिए।

चमेली (Jasmine) का पौधा

चमेली का खुशबूदार और सुंदर फूलों वाला पौधा आंगन के लिए अच्छा विकल्प लग सकता है। लेकिन ये काफी तेजी से फैलता है और बहुत जल्दी घना हो जाता है। यहां ठंडक और नमी बनी रहती है, इसी वजह से सांप भी इसकी और आकर्षित होते हैं। चमेली के पौधे के पास छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़े और छिपकली भी आने लगती हैं, जिस वजह से भोजन की तलाश में भी सांप इनके आसपास दिखाई देने लगते हैं।

चंदन का पेड़

चंदन का पेड़ ठंडक के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि अक्सर सांप भी इनके आसपास लिपटे हुए मिल जाते हैं। खासकर तेज गर्मियों में अक्सर चंदन के पेड़ सांपों के लिए एक सुरक्षित और राहत देने वाला अड्डा बन जाते हैं। इसलिए अगर आपके घर के आसपास ये पेड़ हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है।

जमीन पर फैली बेलें

मनी प्लांट, आइवी जैसी जमीन पर फैली बेलें देखने में काफी सुंदर लगती हैं, इसलिए ज्यादातर घरों में आपके ये मिल जाएंगी। लेकिन इनकी नियमित साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर इन्हें जरूरत से ज्यादा फैलने दिया जाए, तो ये नमी, ठंडक और अंधेरेपन के चलते सांपों को अट्रैक्ट कर सकती हैं। खासकर गर्मियों में इनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है।

रात की रानी का पौधा

आपने सुना होगा कि रात की रानी के पौधे के पास अक्सर सांप पाए जाते हैं। इसके पीछे पौधे की खुशबू नहीं, बल्कि उसके नीचे बनाने वाली नमी, ठंडक और अंधेरा होता है। यदि इसकी नियमित कटाई और साफ सफाई ना की जाए तो ये काफी घना हो जाता है, जिस वजह से सांप आसानी से यहां छिप जाते हैं।

लेमनग्रास और लंबी घास वाले पौधे

लेमन ग्रास का पौधा मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है, लेकिन सांप इसकी और बड़ी जल्दी आकर्षित होते हैं। सिर्फ यही नहीं, इसके जैसे लंबी घास वाले सभी पौधे सांपों के छिपने के लिए परफेक्ट स्पॉट होते हैं। खासकर जब ये ज्यादा घने हो जाएं, तो इनके नीचे ठंडी और सुरक्षित जगह बन सकती है। इसलिए अगर आपके आंगन में लेमनग्रास या कोई भी लंबी घास लगी हुई है, तो उसकी नियमित सफाई और कटाई का ध्यान विशेष रूप से रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।