सुनील ग्रोवर का घर है बेहद आलीशान, दीवारों पर बनाई है अनोखी पेंटिंग्स, लकड़ी-मिट्टी से सजा इंटीरियर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने मुंबई के गोरेगांव में अपना खूबसूरत आशियाना बनवाया है, जो किसी महल से कम नहीं है। चलिए आपको उनके घर की खास झलक दिखाते हैं।

Sunil Grover luxury house look
सुनील ग्रोवर का घर है बेहद आलीशान

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने मजाकिया अंदाज से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। सुनील ग्रोवर जमीनी स्तर से जुड़े शख्स है और ऐसा हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपने घर को भी काफी साधारण तरीके से सजाया है। उनका घर आपको देखने में सिंपल लगेगा लेकिन असल में वह महल जैसा फील देता है। सुनील की पत्नी आरती ग्रोवर इंटीरियर डिजाइनर है और दोनों ने मिलकर अपना सपनों का आशियाना सजाया है। उनके घर में आपको हर चीज व्यवस्थित दिखेगी और सबकुछ साधारण लगेगा, जैसे आमतौर पर घरों में होता है लेकिन सजावट और फ्लोरिंग उसे मॉडर्न टच दे रहे हैं। चलिए आपको सुनील ग्रोवर के सुंदर घर की कुछ खास झलक दिखाते हैं।

मुंबई के गोरेगांव में है घर

सुनील ग्रोवर ने मुंबई के गोरेगांव में आलीशान दो मंजिला घर लिया है, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनके घर को लकड़ी की फ्लोरिंग से बनाया गया है और साथ में मिट्टी का भी कई जगहों पर इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर थोड़ा देसी लगे।

सुनील ग्रोवर का घर

धूप को भी है आने की इजाजत

कॉमेडियन ने अपने घर का लिविंग एरिया काफी खुला-खुला बनाया है, जहां पर बाहर से सीधी धूप आती है। यहां पर आरामदायक फर्नीचर रखे गए हैं और ये सुनील ग्रोवर का फेवरेट स्पॉट है। वह यहां अक्सर किताबें पढ़ते हुए मिलेंगे। म्यूजिक का भी वह शौक रखते हैं और इसके लिए उन्होंने घर में बड़ा सा पियानो भी रखा है, जिसके आस-पास हरे-भरे पौधे लगा रखे हैं।

सुनील ग्रोवर का घर

मिट्टी के रंगों से सजा डाइनिंग एरिया

घर का डाइनिंग एरिया बेहद सलीके से सजाया गया है, जिसे सजाने में मिट्टी के रंगों और लकड़ी का इस्तेमाल खूब किया गया है। उनके घर में बड़ी सी बालकनी है, जिससे आधी मुंबई का नजारा दिखता है। साथ ही वह जगह भी दिखती है, जहां पर सुनील अपने स्ट्रगल के दिनों में रहा करते थे। बालकनी को उन्होंने पेड़-पौधों और गौतम बुद्ध की खूबसूरत मूर्ति से सजाया है। इसके अलावा सुनील ने घर की दीवारों पर खूबसूरत आर्ट वर्क करवाया है, जिसे हाथों से किया गया है। इसमें फ्लोरल डिजाइन बनी हुई है लेकिन ये दीवारों और घर के लुक में चार चांद लगा रही है।

सुनील ग्रोवर का घर है बेहद आलीशान

साउंडप्रूफ टीवी रूम

कॉमेडियन के घर पर साउंडप्रूफ टीवी रूम भी बना है, जहां वह अपनी पसंद के शोज और फिल्में देखते हैं। सुनील ग्रोवर ने अपना आशियाना बिल्कुल साधारण तरीके से डिजाइन किया है लेकिन उसकी चीजें और सजावट उसे लग्जरी फील देते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़सुनील ग्रोवर का घर देख रह जाएंगे दंग, महल जैसा है इंटीरियर, देखें सुंदर तस्वीरें