काम की बात: गर्मियों में फ्रिज 24 घंटे चलाना चाहिए या कुछ देर बंद भी रखना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Summer Fridge Tips: गर्मियों में पूरा दिन फ्रिज चलाना चाहिए या कुछ घंटे बंद भी रखना चाहिए, ये बड़ा ही कॉमन सवाल है। कई लोग बिजली बचाने के लिए फ्रिज को एक दो घंटे के लिए बंद कर देते हैं, लेकिन ये सही है या नहीं आइए जानते हैं।

गर्मियों में फ्रिज 24 घंटे चलाना चाहिए या कुछ देर बंद भी रखना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

गर्मियों का मौसम आते ही फ्रिज का इस्तेमाल कुछ ज्यादा बढ़ जाता है। बची हुई सब्जी, आटा, दाल, दूध और यहां तक कि पानी को भी लंबे समय तक फ्रेश और ठंडा रखने के लिए लोग दिन-रात फ्रिज ऑन कर के रखते हैं। हालांकि इस वजह से बिजली का बिल भी कुछ ज्यादा ही आ जाता है। इसलिए अक्सर कई लोग सवाल करते हैं कि क्या गर्मियों में पूरे 24 घंटे फ्रिज चलाना चाहिए या बीच-बीच में कुछ देर के लिए इसे बंद भी कर सकते हैं। कई लोगों को ये डर भी रहता है कि कहीं पूरे दिन फ्रिज चलाकर रखने से वो जल्दी खराब तो नहीं हो जाएगा। अगर आप भी गर्मियों में फ्रिज के इस्तेमाल को ले कर कन्फ्यूज हैं, तो चलिए जानते पहले इससे जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं।

गर्मियों में कितने घंटे चला सकते हैं फ्रिज?

गर्मियों में खाना लंबे समय तक फ्रेश रहे, इसके लिए फ्रिज को भी देर तक चलाना जरूरी है। आप आराम से चौबीसों घंटे फ्रिज को चलाकर रख सकते हैं। दरअसल फ्रिज को डिजाइन ही इस तरह किया जाता है कि वो लगातार बिजली से जुड़ा रहे, यानी ऑन रहे। इसका मतलब ये नहीं है कि फ्रिज का कंप्रेसर सारा दिन चलता रहेगा। आजकल लगभग सभी फ्रिज ऑटो कट फीचर के साथ आते हैं, यानी जब फ्रिज एक तय तापमान तक ठंडा हो जाता है तो कंप्रेसर अपने आप बंद हो जाता है। फिर दोबारा जैसे ही फ्रिज को कूलिंग की जरूरत होती है, कंप्रेसर ऑन हो जाता है। इसलिए फ्रिज को लगातार बिजली से जोड़कर रखना ही सही माना जाता है।

क्या फ्रिज को कुछ देर बंद कर के रख सकते हैं?

कई लोग फ्रिज को दिन में कुछ घंटों के लिए बंद कर देते हैं, ताकि बिजली की बचत हो सके। लेकिन गर्मियों के मौसम में ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा करने से फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे फ्रिज में रखे दूध दही, सब्जी और बाकी के सामान जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके अलावा फ्रिज को बार-बार बंद चालू करने से कंप्रेसर पर लोड पड़ सकता है, जिससे बिजली की खपत और बढ़ सकती है।

फ्रिज को कब बंद करना चाहिए?

फ्रिज को तभी बंद करना चाहिए, जब आप उसकी सफाई कर रहे हों। इसके अलावा अगर आप लंबे समय के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं तब भी फ्रिज को बंद किया जा सकता है। हालांकि इसे बंद करने से पहले अंदर का सारा सामान निकालकर बाहर कर दें, वरना फ्रिज में सड़न-बदबू और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

बिजली बचाने के लिए ये टिप्स फॉलो करें

अगर आप चाहते हैं कि बिजली का बिल कम आए तो फ्रिज को बंद करने के बजाए ये छोटी-छोटी बातें ध्यान रख सकते हैं। फ्रिज का टेंपरेचर मौसम के हिसाब से सेट करें, इसका दरवाजा बार-बार ना खोलें, गर्म खाने को सीधा फ्रिज में ना रखें। इसके अलावा फ्रिज को दीवार से थोड़ा दूर रखें ताकि एयर फ्लो बना रहे। अगर फ्रिज की कूलिंग या वायरिंग में कोई भी दिक्कत आ रही है तो तुरंत एक्सपर्ट को दिखाएं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।