फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल10 लाख पुराने हाथी के दांत से निकाला दुनिया का सबसे पुराना DNA

10 लाख पुराने हाथी के दांत से निकाला दुनिया का सबसे पुराना DNA

रूस के बर्फ से ढंके साइबेरियाई इलाके में पाए गए एक 10 लाख साल पुराने प्राचीन हाथी (मैमथ) से वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना डीएनए निकाला है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये हाथी प्राचीन काल में पूरे...

10 लाख पुराने हाथी के दांत से निकाला दुनिया का सबसे पुराना DNA
एजेंसी,मास्कोFri, 19 Feb 2021 08:24 AM
ऐप पर पढ़ें

रूस के बर्फ से ढंके साइबेरियाई इलाके में पाए गए एक 10 लाख साल पुराने प्राचीन हाथी (मैमथ) से वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना डीएनए निकाला है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये हाथी प्राचीन काल में पूरे साइबेरिया में विचरण करते रहते थे।

शोधकर्ताओं ने हाल ही में दो हाथियों के चबाने वाले दांत से डीएनए निकाला था और उसकी मैपिंग की थी। ये हाथी साइबेरिया की बर्फ के नीचे लाखों साल से दबे हुए थे। वैज्ञानिकों ने पाया कि यह डीएनए 10 लाख साल पुराना था, जो अब तक का सबसे पुराना डीएनए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक प्राचीन घोड़े के नाम था, जो 5 लाख 60 हजार साल से 7 साल 80 हजार साल पुराना था।

प्राचीन हाथियों के दांत की जांच करने वाले शोधकर्ताओं ने बताया कि ये चबाने वाले दांत दो अलग-अलग तरीके के हाथियों के थे। वैज्ञानिकों ने यह पहली बार पता लगाया है कि हाथी के ये दांत कितने पुराने थे।

इस डीएनए का पता लगाने के लिए सबसे पहले उस इलाके की चट्टान का अध्‍ययन किया गया, जहां से इस हाथी के दांत को निकाला गया था। यह चट्टान 11 लाख से 12 लाख साल पुरानी थी। दूसरा दांत भी एक चट्टान से ही निकाला गया था, जो 5 लाख से 12 लाख साल पुरानी थी। वैज्ञानिकों ने भूगर्भिक आंकड़े का जेनेटिक डेटा से मिलान किया। इसके बाद दांतों की उम्र का अंदाजा लगाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें