फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलफ्रिज में न रखें आम, तरबूज और खरबूजे, टेस्ट के साथ सेहत भी हो सकती है खराब

फ्रिज में न रखें आम, तरबूज और खरबूजे, टेस्ट के साथ सेहत भी हो सकती है खराब

गर्मियां आते ही फ्रिज में सामान ज्यादा होने लगता है। जानकारी के अभाव में कई बार लोग ऐसी चीजें भी फ्रिज में रख देते हैं जिन्हें रखना जरूरी नहीं। ऐसा करने से न केवल फ्रिज की काम करने की क्षमता प्रभावित...

फ्रिज में न रखें आम, तरबूज और खरबूजे, टेस्ट के साथ सेहत भी हो सकती है खराब
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 14 Jun 2021 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मियां आते ही फ्रिज में सामान ज्यादा होने लगता है। जानकारी के अभाव में कई बार लोग ऐसी चीजें भी फ्रिज में रख देते हैं जिन्हें रखना जरूरी नहीं। ऐसा करने से न केवल फ्रिज की काम करने की क्षमता प्रभावित होती है बल्कि ये फूड आइटम भी अपना स्वाद खो देते हैं। खरबूजा, तरबूज और आम ऐसे ही फूड्स में आते हैं। यहां जानें क्या है इन्हें स्टोर करने का सही तरीका।


टेस्ट हो जाता है खराब

गर्मी में खरबूजा, तरबूज और आम बड़े शौक से खाया जाता है। हर कोई इन्हें धोकर फ्रिज में रखता है। हालांकि इन साबुत फ्रूट्स को फ्रिज में रखने से इनके स्वाद पर असर पड़ता है। खासतौर पर खरबूजे को कभी बिना काटे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इसमें 'चिल इंजरी' हो जाती है जिससे इसका स्वाद और रंग फीका हो जाता है। साथ ही इसकी सतह पर बैक्टीरिया भी पनपने का डर होता है, जो नुकसानदायक हो सकते हैं। खरबूजे को काटकर फ्रिज में रखा जा सकता है।

काटकर खुले न रखें फल

इसी तरह आम और तरबूज को भी साबुत फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इन फलों को धोकर ठंडे पानी में कुछ देर डाल सकते हैं। इसके बाद इन्हें रूम टेम्परेचर पर ही रहने दें। खाने से पहले इन्हें काटकर कुछ देर फ्रिज में रख सकते हैं। कटे हुए फल भी खुले न रखें। 

अलग रखें फल और सब्जी

इसके अलावा फल और सब्जियों को कभी एक शेल्फ में न रखें। इन्हें अलग-अलग स्टोर करना चाहिए। सब्जी और फल अलग तरह की गैस रिलीज करते हैं। साथ में स्टोर करने से इनकी क्वॉलिटी पर फर्क पड़ सकता है। 

 

यह भी पढ़ें : जानिए आपका आहार कैसे करता है आपके मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें