फेशियल और क्लीनअप में क्या है डिफरेंस, जानें इसके फायदे
अपने चेहरे को क्लीन रखने के लिए महिलाएं हो या पुरूष दोनों ही तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का पालन करते हैं। हालांकि कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो हर महीने क्लीनअप और फेशियल करवाती हैं। हालांकि कुछ...

इस खबर को सुनें
अपने चेहरे को क्लीन रखने के लिए महिलाएं हो या पुरूष दोनों ही तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का पालन करते हैं। हालांकि कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो हर महीने क्लीनअप और फेशियल करवाती हैं। हालांकि कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें आज भी लगता है कि फेशियल और क्लिनअप एक ही है। अगर आपको भी यही लगता है को बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। फेशियल और क्लीनअप दो अलग अलग ब्यूटी ट्रीटमेंट हैं, जिनके अपने अलग अलग फायदे हैं। ऐसे जानते हैं कि आखिर दोनों में अंतर क्या है और फिर इसके फायदे क्या हैं।
क्या होता है फेशियल?
चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने और फ्रेश लुक के लिए महिलाएं फेशियल का सहारा लेती हैं। फेशियल करने का भी एक प्रोसेस है, जिसमें क्लींजिंग, स्क्रबिंग, स्टीम आदि शामिल होते हैं। इम सभी के बाद फेस पैक लगाया जाता है। हालांकि इसे करने के भी कई तरीके हो सकते हैं। जिसका चुनाव आपकी स्किनटोन के अकोर्डिंग किया जाता है।
क्या होता है क्लीनअप?
क्लीनअप और क्लींजिंग भी ब्यूटी ट्रीटमेंट में शामिल हैं। जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। इसे महिलाएं 15 दिन में एक बार तो करवा ही लेती हैं। इसमें भी क्लिंजिंग, स्क्रबिंगद और स्टीम दी जाती है। ये 30 से 45 मिनट में खत्म हो जाता है, जबकि फेशियल को इससे ज्यादा समय लगता है।
ये है डिफरेंस
- दोनों में सेम प्रोसेस होता है, लेकिन इनमें मसाज और स्टीम को करने और उसके प्रोसेस में थोड़ा अंतर होता है।
-क्लीनअप में मसाज का समय कम होता है जबकि फेशियल में मसाज का समय ज्यादा होता है।
- फेशियल, क्लीनअप से ज्यादा महंगा होता है और चेहरे के लिए ज्यादा अच्छा होता है।
- क्लीन अप को महीने में 2 से 3 बार करवाया जा सकता है जबकि फेशियल को करवाने के बाद आपको लगभग एक महीने तक दोबारा फेशियल करवाने की जरूरत होती है।
क्या है इसके फायदे
-फेशियल करने से अंदर तक की स्किन पर असर होता है और कील मुंहासे जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। वहीं क्लीनअप चेहरे को साफ रखता है।
-फेशियल और क्लीनअप दोनों ही डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालने में मददगार साबित होते हैं। जिससे स्किन साफ और निखरी हुई नजर आती है।
-ऑयली स्किन के लिए फेशियल फायदेमंद माना जाता है। इसे करने से चेहरे का एक्सट्रा ऑयल निकल जाता है और आपकी स्किन निखरी हुई नजर आती है।
- रिंकल्स की समस्या से निजात पाने के लिए भी फेशियल बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि जब आप फेशियल करवाती हैं तो आप चेहरे की नसों पर खिंचाव आता है और जोर पड़ता है। जिससे रिंकल्स की समस्या कम हो जाती है।