Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़What is open relationship Read how to embrace explore and take it with your partner

क्या है ओपन रिलेशनशिप? पढ़ें कैसे अपने साथी के साथ इसे अपनाएं

एक ओपन रिलेशन का मतलब है एक समय में एक से ज्यादा रोमांटिक या सेक्सुअल पार्टनर होना। यह ऐसा है जिसमें दोनों पक्ष सहमत होते हैं कि यह एक्सक्लूसिव नहीं है। जानें पार्टनर के साथ कैसे अपनाएं।

Srishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 May 2022 10:26 AM
share Share

एक ओपन रिलेशन का मतलब है एक समय में एक से ज्यादा रोमांटिक या सेक्सुअल पार्टनर होना। यह ऐसा है जिसमें दोनों पक्ष सहमत होते हैं कि यह एक्सक्लूसिव नहीं है। इसमें एक या दोनों साथी रिश्ते के बाहर रोमांटिक या सेक्सुअल तरीके से एक्टिव रहते हैं। यदि दोनों पक्ष एक ओपन रिलेशन के लिए सहमत नहीं हैं और एक या दोनों अभी भी कई रिश्तों में हैं तो इसे ओपन रिलेशन नहीं माना जाता है। इस ओपन रिलेशन का दूसरा नाम कंसेंशुअल नॉन मोनोगैमी है। दोनों पक्ष सहमत होते हैं कि एक रिश्ता नॉन मोनोगैमी है। बहुविवाह भी एक ही समय में एक से अधिक पति या पत्नी होने को कहा जाता है।

अपने साथी के साथ कैसे अपनाएं ओपन रिलेशन
कई लोगों को उम्मीद होती है कि रिश्ते और शादी दो लोगों के बीच होता है। इसलिए कई बार ओपन रिलेशन पर चर्चा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धार्मिक या पारिवारिक विश्वास वाले लोगों के लिए इसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल होता है। जब आप किसी को बताएं आप अपने रिश्ते के बाहर कुछ तलाशना चाहते हैं, तो आपका साथी दुखी, ईर्ष्यालु या डिफेंसिव हो सकता है। लेकिन अपनी भावनाओं के बारे में जितना संभव हो उतना ईमानदार होने से ही रिश्ते को मदद मिलेगी, भले ही इसका मतलब यह हो कि आप दूसरे व्यक्ति की जरूरतों को अब और पूरा नहीं कर सकते हैं और इसे खत्म होना चाहिए।

इस बारे में पार्टनर से बात करते हुए थोड़ी सी शांती और समझ रखना जरूरी है। हो सकता है कि आपके पार्टनर को ओपन रिलेशन में दिलचस्पी न हो। उनकी सोच का पता लगाने और सवालों के बारे में सोचने के लिए उन्हें समय और स्पेस दें। तुरंत जवाब की मांग न करें। यदि वे निर्णय लें कि यह उनके लिए सही नहीं है तो परेशान न हो जाएं।

यदि आपका साथी एक ओपन रिलेशन में रुचि रखता है, तो यह जरूरी है कि आप दोनों इसके नियमों से सहमत हों। उदाहरण के लिए, आप दोनों कंडोम जैसी सुरक्षित चीज का इस्तेमाल करने के लिए सहमत हो सकते हैं। यह जरूरी है कि ओपन रिलेशन के लिए आप दोनों एक से ही विचार रखें और अपने नियमों पर बने रहें। कभी-कभी कपल्स इन मुद्दों पर चर्चा करने और अपनी भावनाओं का पता लगाने के लिए डॉक्टर की सहायता भी लेते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें