क्या होता है अच्छा और बुरा कोलेस्ट्रॉल, स्वस्थ रहने के लिए कौनसे फू़ड्स खाएं और क्या नहीं?
हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल जिसे HDL कहते हैं और एक बुरा कोलेस्ट्रॉल जिसे LDL कहते हैं। हेल्दी रहने के लिए ऐसे फूड्स खाने चाहिए जो LDL को कम करके HDL को बढ़ाएं।

इस खबर को सुनें
बुढ़ा हो या जवान, आज के युग में लगभग हर उम्र के लोगों को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की सबसे बड़ी वजह भोजन को मानी जाती है। कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जिनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत होती है। हालांकि, हमारे शरीर को एक निश्चित मात्रा में कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। मात्रा इससे ज्यादा होने पर दिक्कत होने लगती है। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल क्या होता है और किन-किन फूड्स में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। कोलेस्ट्रॉल को सीमित रखने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। पढ़ें पूरी गाइड-
क्या होता है कोलेस्ट्रॉल?
कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा एक पदार्थ होता है जो हमारे खून में पाया जाता है। यह शरीर में रक्त प्रवाह और कोशिकाओं के निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। एक स्वस्थ शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल की उचित मात्रा जरूरी होती है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर धमनियों में इसकी परत जमने लगती है, जिससे रक्त प्रवाह पर प्रभाव पड़ता है और हार्ट अटैक एवं दिल से संबंधित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
कॉलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं। पहला है लो डेंसिटी लिपोप्रोटिंस (LDL) और दूसरा है हाई डेंसिटी लिपोप्रोटिंस (HDL)। LDL को बैड यानी बुरा कॉलेस्ट्रॉल भी कहते हैं। इसकी मात्रा ज्यादा होने पर शरीर में बीमारियां पैदा होने लगती हैं। वहीं, HDL को गुड यानी अच्छा कॉलेस्ट्रॉल कहते हैं, जो LDL को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।
यानी कि कॉलेस्ट्ऱॉल हमारे शरीर के लिए अच्छा और बुरा दोनों तरह का होता है। स्वस्थ शरीर के लिए हमें LDL की मात्रा कम रखनी चाहिए और HDL की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। कई तरह के खाद्य पदार्थों में कॉलेस्ट्ऱ़ॉल ज्यादा होता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए LDL कॉलेस्ट्रॉल युक्त भोजन का सेवन कम करना और HDL युक्त खाने की मात्रा बढ़ाना जरूरी होता है।
किन फूड्स में होता है बुरा कॉलेस्ट्रॉल
मीट, लाल मांस, प्रोसेस्ड मीट फूड्स आदि में LDL यानी बुरे कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इनका सेवन बहुत कम करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा तली चीजें या डीप फ्राई किए हुए फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड्स जैसे बिस्कुट और पेस्ट्री में भी LDL की मात्रा ज्यादा होती है। इसी तरह पिज्जा, बर्गर जैसे टेकअवे फूड्स के सेवन से बुरा कॉलेस्ट्ऱॉल शरीर में जमा होता है। घी, मलाईदार दूध एवं दही, नारिययल तेल, बटर जैसी चीजों से भी बुरा कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
किन फूड्स में होता है अच्छा कॉलेस्ट्रॉल
ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो, वे शरीर में अच्छा कॉलेस्ट्रॉल यानी HDL को बढ़ाते हैं। HDL के बढ़ने से शरीर में बुरा कॉलेस्ट्ऱॉल यानी LDL कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए बुरा कॉलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फाइबर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इनके अलावा सेब, अंगूर, ओट्स, बीन्स अथवा फली वाले बीज, जैतून का तेल, स्ट्रॉबेरी, अखरोट, बादाम, सोया फूड, पत्तेदार सब्जियां, ग्रीन टी जैसे फूड्स का सेवन करना चाहिए। इनसे भी शरीर में अच्छा कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
