फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल प्रियंका चोपड़ा वेडिंग ड्रेस : वीडियो में देखें कैसे तैयार हुआ उनका शानदार गाउन

प्रियंका चोपड़ा वेडिंग ड्रेस : वीडियो में देखें कैसे तैयार हुआ उनका शानदार गाउन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। मगर इसकी खुमारी लोगों पर से अब भी नहीं उतर रही है। इस शाही शादी से जुड़ी ताजा जानकारी आई है, प्रियंका की क्रिस्चियन वेडिंग का गाउन...

 प्रियंका चोपड़ा वेडिंग ड्रेस : वीडियो में देखें कैसे तैयार हुआ उनका शानदार गाउन
हिटी,नई दिल्ली Fri, 04 Jan 2019 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। मगर इसकी खुमारी लोगों पर से अब भी नहीं उतर रही है। इस शाही शादी से जुड़ी ताजा जानकारी आई है, प्रियंका की क्रिस्चियन वेडिंग का गाउन डिजाइन करने वाले राल्फ लॉरेन की तरफ से। उन्होंने पीसी की बेहद खास ड्रेस की मेकिंग के वीडियो और तस्वीरें फोटो शयरिंग सोशल साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर को जोधपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। 

 

प्रियंका और निक के क्रिश्चियन शादी के जोड़े के डिजाइनर रहे राल्फ लॉरेन ने गुरुवार को वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक वीडियो पेरिस का है, जहां प्रियंका ने शादी के गाउन का ट्रायल किया था। इस वीडियो में गाउन को पहली बार देखने के बाद उन्होंने जो प्रतिक्रिया दी है, वह बेहद खास है। किसी भी साधारण होने वाली दुल्हन की तरह प्रियंका भी अपनी शादी का जोड़ा पहली बार देखने के बाद बेहद खुश नजर आ रही हैं। प्रियंका का रिएक्शन देखने के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं। 

 

प्रियंका चोपड़ा के इस गाउन पर हाथ से कढ़ाई की गई है और इसके गले और बाजुओं पर कंगूरेदार कढ़ाई का काम है। इस गाउन की एक और खास बात थी 75 फुट लंबा वील, जिसने प्रियंका के लुक में चार चांद लगा दिए। इसके साथ उनके पैरों में जिमी चू की सैंडल थी, जिसने उनके लुक को कंप्लीट किया। प्रियंका की वेडिंग ड्रेस से जुड़ी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वेडिंग गाउन में उनके लुक को न्यूयॉर्क स्थित राल्फ लॉरेन के ग्लोबल हेडक्वार्टर में, फिर पेरिस, मुंबई और जोधपुर में हुए फाइनल सेशन के दौरान उनकी स्टाइलिस्ट मिमि कटरेल और राल्फ लॉरेन ने परफेक्ट बनाया। 

 

प्रियंका का वेडिंग गाउन तैयार करने में राल्फ लॉरेन को महीनों की मेहनत लगी। इसके लिए उन्होंने पीसी को अपने कस्टम मेड गाउन के स्केच दिखाया, जिसमें सीक्वेंस से सजी स्ट्रैपलेस ड्रेस थी, हाथ से कढ़ाई किया हुआ कोट का डिजाइन बारीकी से पेश किया गया था। देखें वीडियो

 

प्रियंका की खास फरमाइश पर उनके शादी के जोड़े में आठ शब्द और फ्रेज भी टांके गए थे। यह 'Hope', 'Family', Love', 'Compassion', 'ओम नम: शिवाय', 'December 1 2018' लिखा गया था। इसके अलावा उनके पति का पूरा नाम 'निकोलस जेरी जोनास' कोट पर और ड्रेस पर पीछे की तरफ उनके माता-पिता 'मधु और अशोक' भी लिखा गया था। सिर्फ इतना ही नहीं निक की मां डेनीस जोनास मिलर के अपनी शादी में पहने गए जोड़े की लेस भी पीसी के जोड़े में टांकी गई थी। फैमिली शब्द उनके गाउन के दाहिने बाजू पर टांका गया था, जिसमें 'Daddy's lil Girl' टैटू बना हुआ है। लव शब्द उन्होंने अपने पर दिल के पास वाली हिस्से पर लिखवाया था। यह सारी कढ़ाई आइवरी रंग के धागे से की गई थी। 

 

राल्फ लॉरेन के शेयर किए कई वीडियो में बताया गया है कि प्रियंका की ड्रेस के कोट में बारीक कढ़ाई मुंबई के 15 कारीगरों ने की है। इसमें 1826 घंटे का समय लगा। प्रियंका की ड्रेस में 32000 सीक्वेंस, 5600 मोतियां और 11632 स्वारोस्की क्रिस्टल्स का इस्तेमाल किया गया था। इस कोट को बंद करने के लिए सैटिन से बने 135 बटन का इस्तेमाल किया गया था।

 

इस शादी में निक जोनास ने पारंपरिक पर्पल रंग का डबल ब्रेस्टेड टक्सीडो पहना था। इसे भी राल्फ ने डिजाइन किया था। इस टक्सीडो की खास बात यह थी कि इसकि जैकेट के अंदरूनी हिस्से में प्रियंका के गाउन का टुकड़ा टांका गया था, जो निक के दिल के पास था। इस पर उर्दू शब्द 'मेरी जान' लिखा हुआ था। 

 

प्रियंका की इस वेडिंग ड्रेस की एक और खास बात थी कि राल्फ लॉरेन ने अपने 50 साल के डिज़ाइनर करियर में अभी तक सिर्फ 3 बार ही वेडिंग गाउन बनाया, वो भी अपनी फैमिली (बेटी, बहू और भतीजी) के लिए। ये पहला मौका था जब परिवार से हटके राल्फ ने किसी और के लिए वेडिंग ड्रेस बनाई।

पति और देवर के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर निकलीं प्रियंका, देखें PHOTOS

पति निक के साथ कुछ ऐसे एंजॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें