फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलStrawberry Cookies Recipe : घर पर इस हेल्दी तरीके से बनाएं स्ट्रॉबेरी कुकीज

Strawberry Cookies Recipe : घर पर इस हेल्दी तरीके से बनाएं स्ट्रॉबेरी कुकीज

इसे आप ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए आप गुड़ भी डाल सकते हैं। स्ट्रॉबेरी कुकीज बनाते समय आप इसमें वनस्पति तेल की जगह ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी कुकीज

Strawberry Cookies Recipe : घर पर इस हेल्दी तरीके से बनाएं स्ट्रॉबेरी कुकीज
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 29 Apr 2022 06:57 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ब्रेकफास्ट के लिए अगर आपका मन कुकीज खाने का करता है, तो आप घर में स्ट्रॉबेरी कुकीज बना सकते हैं। यह कुकीज खाने में बहुत टेस्टी लगती है और जल्दी भी बनकर तैयार हो जाती है। स्ट्रॉबेरी होने की वजह से से यह बहुत ही हेल्दी होती है। स्ट्रॉबेरी के गुणों की बात करें, तो इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, शुगर, डाइटरी, फाइबर, वसा,  प्रोटीन, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसे आप ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए आप गुड़ भी डाल सकते हैं। स्ट्रॉबेरी कुकीज बनाते समय आप इसमें वनस्पति तेल की जगह ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी कुकीज।

स्ट्रॉबेरी बनाने की सामग्री- 
1 अंडा
1/4 कप वनस्पति तेल
135 ग्राम कटी हुई स्ट्रॉबेरी
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
2 बड़े चम्मच नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट
105 ग्राम दानेदार चीनी
215 ग्राम मैदा


स्ट्रॉबेरी बनाने की विधि- 
सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। अब एक बाउल में अंडा, तेल, चीनी और वनीला एक्सट्रेक्ट डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाने के लिए फेंटें। इस मिक्सचर में बेकिंग पाउडर और मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक बार हो जाने के बाद, कटे हुए स्ट्रॉबेरी डालें और कुकीज का आटा तैयार करने के लिए फिर से मिलाएं। आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और गोल लोइयां बनाना शुरू कर दें. अब इन्हें कुकीज शीट पर रखें और ऊपर से थोड़ी चीनी छिड़कें। अब, कुकीज को लगभग 15 मिनट तक बेक करें। आपकी कुकीज तैयार हो जाएगी। आप इसे चाय और कॉफी के साथ खा सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें