फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलजनवरी में होते हैं क्रिएटिव तो नवंबर में पाएं मोटापे से मुक्ति, वैज्ञानिकों ने पेश किया शरीर का कैलेंडर

जनवरी में होते हैं क्रिएटिव तो नवंबर में पाएं मोटापे से मुक्ति, वैज्ञानिकों ने पेश किया शरीर का कैलेंडर

टोरंटो यूनीवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बदलते मौसम और साल के हिसाब से हमारे शरीर का एक कैलेंडर तैयार किया है। उनका कहना है कि हमारे मूड, व्यवहार, सेहत और दिनचर्या मौसम से काफी प्रभावित होते...

जनवरी में होते हैं क्रिएटिव तो नवंबर में पाएं मोटापे से मुक्ति, वैज्ञानिकों ने पेश किया शरीर का कैलेंडर
एजेंसी, टोरंटो Wed, 16 Jan 2019 12:37 PM
ऐप पर पढ़ें

टोरंटो यूनीवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बदलते मौसम और साल के हिसाब से हमारे शरीर का एक कैलेंडर तैयार किया है। उनका कहना है कि हमारे मूड, व्यवहार, सेहत और दिनचर्या मौसम से काफी प्रभावित होते हैं।

शोधकर्ताओं ने मैमल्स के (स्तनपायी जीवों) मस्तिष्क में कैलेंडर सेल्स की खोज की है जो इस बदलाव के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह कोशिकाएं उन्हें सुषुप्तावस्था, भोजन या प्रजनन के बारे में निर्देश देती हैं। इस पूरी प्रक्रिया के लिए हॉर्मोन जिम्मेदार होते हैं, शरीर में जिनका स्तर सूरज की रोशनी के आधार पर निर्धारित होता है।

वैज्ञानिकों की टीम के प्रमुख डॉ. एंड्रयू लिम ने बताया कि ऐसा हमारे शरीर में विशिष्ट हार्मोन और दिमाग में रसायन परिवर्तन के कारण होता है। सूर्य की रौशनी और विटामिन डी के स्तर से खासा फर्क पड़ता है। विटामिन डी का स्तर भी इसकी मुख्य वजह है। वैज्ञानिकों ने हर काम के लिए एक खास महीना बताया है। इसके आधार पर मौसम और भोजन के मुताबिक चलने वाले शरीर का कैलेंडर बनाया है। 

शरीर का कैलेंडर
जनवरी 
जाड़ों में दिमाग ज्यादा रचनात्मक होता है। कोई नया और छोटा संकल्प लेकर उस पर टिके रहें। 

success mantra

फरवरी 
पैसा बचाने के लिए अच्छा समय हो सकता है। इस समय वित्तीय मामलों से जुड़े आपके फैसले सफल हो सकते हैं। 

मार्च 
बसंत का महीना उदासी और डिप्रेशन को दूर करने वाला होता है। इस समय ग्रीन टी पीना चाहिए। शरीर में विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट्स का स्तर बढ़ेगा। 

अप्रैल 
सूरज की रोशनी तेज होने लगती है, जिससे लोग ज्यादा चिंता में रहते हैं। इस माह में कढ़ी का सेवन अच्छा रहेगा।  

मई 
इस महीने में सूरज की किरणों से निकल रही गर्मी के कारण आप ज्यादा खुश होते हैं। शाम को 15 मिनट खुद को दें। आप अंदर से ऊर्जावान महसूस करेंगे। 

जून 
शरीर में सेरोटोनिन बढ़ने से एकाग्रता बढ़ जाती है। ध्यान केंद्रित का प्रयास निरंतर करने से शरीर में ज्यादा उर्जा महसूस होगी। 

जुलाई 
हार्मोन कोर्टिसोल कम हो जाता है। मित्रों के संग समय बिताएं। कहीं घूमने जा सकते हैं। सोशल नेटवर्क को भी बढ़ाएं। 

अगस्त 
इस महीने में कुछ नया सीखने की शुरुआत करनी चाहिए। इस दौरान आपका प्रदर्शन सबसे अच्छा होता है।  

सितंबर 
इस माह में वातावरण में हल्की ठंड होने लगती है। इस दौरान आप ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं। पुराने छूटे काम इस समय कर सकते हैं।  

अक्तूबर 
गुलाबी जाड़े का यह महीना प्यार का एहसास जगाता है। यह डेटिंग और प्यार पाने के लिए अच्छा समय होता है।

नवंबर 
यह महीना कड़ाके की ठंड की शुरुआत का होता है। ठंड को सेहत का मौसम भी कहते हैं। इस दौरान वजन कम करने कोशिशें रंग ला सकती हैं।

दिसंबर 
तनाव वाले हार्मोन कोर्टिसोल को काबू में रखें। इस समय अपनों के साथ ज्यादा वक्त बिताना अच्छा रहता है। इससे कोर्टिसोल कम होगा। 

Mission Weight Loss : ये 4 सूप रेसिपी से पाएं फ्लैट टमी, जानें रेसिपी

पार्टी में साड़ी पहनने का है प्लान तो आइडिया लें शिल्पा के रफल साड़ी लुक से

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें