फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलहरियाणा की ये हैं सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें, घूमने का बना सकते हैं प्लान

हरियाणा की ये हैं सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें, घूमने का बना सकते हैं प्लान

हर राज्य में घूमने के लिए कोई ना कोई प्रसिद्ध जगह है। राजस्थान हो या मध्य प्रदेश हर शहर में कोई ना कोई घूमने की जगह है। ऐसे में हरियाणा की ऐतिहासिक जगहें विश्व भर में फेमस हैं। पानीपत, हिसार, रोहतक...

हरियाणा की ये हैं सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें, घूमने का बना सकते हैं प्लान
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 19 Sep 2021 02:56 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हर राज्य में घूमने के लिए कोई ना कोई प्रसिद्ध जगह है। राजस्थान हो या मध्य प्रदेश हर शहर में कोई ना कोई घूमने की जगह है। ऐसे में हरियाणा की ऐतिहासिक जगहें विश्व भर में फेमस हैं। पानीपत, हिसार, रोहतक आदि जगहों पर मौजूद ऐतिहासिक इमारत, किले आदि चीजें बेहद ही फेमस हैं। तो चलिए जानते हैं हरियाणा की फेमस जगहों के बारे में। 

1) गुजरी महल 

हरियाणा के हिसार में मौजूद गुजरी महल एक प्राचीन और प्रमुख ऐतिहासिक जगह है। इस महल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने करवाया था। ये जगह भी प्रेम की निशानी ही है, क्योंकि फिरोजशाह तुगलक ने अपनी प्रेमिका गुजरी के लिए इस महल का निर्माण करवाया था। 

2) मटिया किला

मटिया महल हरियाणा के पलवल में मौजूद है। इस किले के अंदर कई मकबरे हैं। पलवल में घूमने के लिए यह एक अच्छी जगह है। 

3) कोस मीनार 

ये एक ऐतिहासिक जगह है, जो करनाल में मौजूद है। ऐतिहासिक होने के साथ ही यह जगह खूब फेमस भी है। 

4) जल महल 

हरियाणा के नारनैल जिले में मौजूद  जल महल ऐतिहासिक महल है। इस महल का निर्माण शाह कुली खान द्वारा करवाया गया था। पानीपत के दूसरे युद्ध के बाद इस महल का निर्माण किया गया था। 

5) काबुली बाग 

पानीपत में मौजूद काबूली बाग का निर्माण बाबर ने करवाया था। कहा जाता है कि इस बाग का निर्माण पानीपत की पहली लड़ाई की विजय के बाद हुआ था। एक अन्य कहानी ये है कि बाबर इसका निर्माण  बेगम की याद में करवाया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें