फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलMakeup Hacks: शादी-पार्टी में खूब काम आएंगे ये मेकअप हैक्स, परफेक्ट लुक की होगी तारीफ

Makeup Hacks: शादी-पार्टी में खूब काम आएंगे ये मेकअप हैक्स, परफेक्ट लुक की होगी तारीफ

Makeup Hacks For Beautiful Look: मेकअप महिलाओं की लाइफ का हिस्सा है। भले ही रोजाना मेकअप ना किया जाए लेकिन शादी पार्टी में अट्रैक्टिव लुक के लिए मेकअप किया जाता है। यहां जानिए हैक्स, जो बहुत काम आएंगे

Makeup Hacks: शादी-पार्टी में खूब काम आएंगे ये मेकअप हैक्स, परफेक्ट लुक की होगी तारीफ
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 27 Sep 2023 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

मेकअप के बाद व्यक्ति का कॉन्फिडेंस काफी हद तक बढ़ जाता है। हालांकि, एक परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए काफी टाइम और मेहनत लगता है। फिर चाहें विंग्ड लाइनर लगाना हो या फिर होठों को शेप देनी हो। मेकअप में फिनीशिंग होना जरूरी है। जब किसी शादी पार्टी में जाने के लिए मेकअप करना होता है तो समय कम होता है। ऐसे में मेकअप हैक्स आपके काम आ सकते हैं। इन हैक्स को अपना कर आपको परफेक्ट लुक मिलेगा और मेकअप समय पर खत्म हो जाएगा। यहां जानिए मेकअप हैक्स- 
  
1) आईलैश कर्लर को गर्म करें
गर्म आईलैश कर्लर आपको एक ड्रमैटिक और लंबे समय तक चलने वाले कर्ल देने में मदद कर सकता है। इससे कर्ल्स को लंबे समय तक बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आईलैश कर्लर लें और अपनी आंखों का मेकअप करने के ठीक बाद इसे ब्लो ड्रायर से कुछ मिनटों के लिए गर्म करें, और मस्कारा लगाने से पहले, गर्म कर्लर का इस्तेमाल करके पलकों को कर्ल करें और इसके ऊपर मस्कारा का कोट लगाएं। 

2) प्राइमर की तरह लगाएं हाइलाइटर
एक्ट्रसेस जैसे लुक को पाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। बस अपने फाउंडेशन से पहले अपने लिक्विड हाइलाइटर को प्राइमर के रूप में इस्तेमाल करें और उसके ऊपर अपना बेस लगाएं। इस मेकअप हैक को अपनाकर आपको कुछ ही देर में नैचुरल फिनिश मिलेगी।

3) सेटिंग स्प्रे के बाद लगाएं सेटिंग पाउडर
सेटिंग स्प्रे सूखने के बाद सेटिंग पाउडर लगाने से आपको फ्लॉलेस मेकअप लुक मिलेगा। यह पोर्स को धुंधला कर देता है जिससे स्मूद बेस मिलता है।

4) यूं लगाएं ब्लश 
अगर आपके पास क्रीम ब्लश नहीं है तो आप इसे घर पर दो चीजों से बना सकते हैं। इसके लिए बस अपनी पसंदीदा लिक्विड लिपस्टिक लें और इसे कंसीलर के साथ मिलाएं, अब इसे अपने गालों और चिन पर लगाएं। 

5) लिप्स पर लगाएं शैडो
अगर आप लिपस्टिक को होठों पर लंबे समय तक लगा रहने देना चाहती हैं तो लिप लाइनर और लिपस्टिक लगाने के बाद इसपर मैचिंग रंग का शैडो जरूर लगाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें