फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलआपके हंसने का तरीका खोलता है आपके व्यक्तित्व के कई राज, जानें क्या कहती है गालों पर डिम्पल वाली हंसी

आपके हंसने का तरीका खोलता है आपके व्यक्तित्व के कई राज, जानें क्या कहती है गालों पर डिम्पल वाली हंसी

आपके मुस्कुराने या हंसने के पीछे कई वजह हो सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका हंसने का तरीका आपके व्यक्तित्व के कई राज भी खोलते हैं। आइए, जानते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार हंसने के तरीके से...

आपके हंसने का तरीका खोलता है आपके व्यक्तित्व के कई राज, जानें क्या कहती है गालों पर डिम्पल वाली हंसी
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sat, 05 Sep 2020 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

आपके मुस्कुराने या हंसने के पीछे कई वजह हो सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका हंसने का तरीका आपके व्यक्तित्व के कई राज भी खोलते हैं। आइए, जानते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार हंसने के तरीके से व्यक्तित्व के किन पहलुओं को जाना जा सकता है।

-खुलकर और खिलखिलाकर हंसने वाले लोग सह्रदयी, सहनशील, दयालु व सभी का हित चाहने वाले होते है। ऐसे लोग विश्वास के लायक होते है। ये भगवान में पूरी श्रद्धा रखते है। सबको खुश करने में अपनी खुशियॉ न्यौछावर करते रहते है। 

-ठहाका मारकर ऊंचे स्वर में हंसने वाले लोग अपने जीवन को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने के लिए सतत् प्रयास करते हैं। इनकी हंसी में अहंकार भी दिखता है। ये जातक दूसरों की पीठ-पीछे बुराई नहीं करते लेकिन अगर इनकी ईगो को कोई हर्ट करता है तो उसे छोड़ते नहीं है। ऐसे लोग समाज में काफी लोकप्रिय होते है। 

-रूक-रूक कर हंसने वाले लोग अपने काम में काफी चतुर होते है। ऐसे लोगों के दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता ही रहता है। ये दूसरों को समझकर उनके साथ वैसा ही व्यवहार करने की कोशिश करते है। मानसिक सन्तुलन इनका अच्छा होता है, लेकिन इनमें हमेशा लड़कपन व हल्कापन दिखता रहता है।


-ऐसे लोग जिनकी मुस्कान शान्त होती है। वे लोग अपने मन की प्रसन्नता को व्यक्त करते है। ये लोग गंभीर, धैर्यवान, शान्तप्रिय, विश्वासी व चरित्रवान होते है। ये अपनी बातों को कम शब्दों में ही व्यक्त करना चाहते है। सबके साथ एक सामान्य व्यवहार करने की कोशिश करते हैं। ये अपने शान्त स्वभाव से सबको अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।


-घोड़े के समान हिनहिना कर हंसने वाले लोग चालबाज, मक्कार, धूर्त, अहंकारी व चरित्रहीन होते है। ये लोगों से अपना मतलब निकालने में माहिर होते है। स्वार्थ निकलने के बाद ये उस व्यक्ति को भूल जाते है। काम निकलने के बाद ये दूसरों की बुराई भी करने में नहीं चूकते है। ऐसे लोगों से दूर रहना ही उचित होता है।


-जो लोग हर व्यक्ति से हंसकर मिलते है और छोटी-छोटी बातों पर बेवजह हंसा करते हैं। ऐसे जातक काफी मिलनसार होते है, इनका जनसम्पर्क का क्षेत्र व्यापक होते है, किन्तु ये स्वार्थी होते है। इनको समझ पाना सबके बस की बात नहीं होते है। किस व्यक्ति को कहां यूज कर अपना हित साधना इस कला में ये लोग माहिर होते है। 


-जिन लोगों के हंसते वक्त गाल पर डिम्पल पड़ते हैं। वे लोग जल्दी ही सबसे घुलमिल जाते है, वे आत्मविश्वासी होते हैं।


(इस आलेख में दी गई बातें पाठकों की रुचि को देखते हुए  लिखा गया है। इसकी सटीकता का दावा हम नहीं करते। हमारा किसी की भावनाओं को आहत करने का उद्देश्य नहीं है।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें