फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलतारा सुतारिया की महंगी बिकिनी की कीमत उनकी जींस से भी है ज्यादा!

तारा सुतारिया की महंगी बिकिनी की कीमत उनकी जींस से भी है ज्यादा!

अपनी एक्टिंग से ज्यादा तारा सुतारिया अपने फैशन ट्रेंड को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में वह काफी बोल्ड दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह नया...

तारा सुतारिया की महंगी बिकिनी की कीमत उनकी जींस से भी है ज्यादा!
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Wed, 28 Jul 2021 04:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

अपनी एक्टिंग से ज्यादा तारा सुतारिया अपने फैशन ट्रेंड को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में वह काफी बोल्ड दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन फोटोज में तारा ने ब्लैक एंड वाइट बिकिनी पहनी हुई है। तारा ने फोटोशूट की यह फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दोनों फोटोज में से एक फोटो कलर्ड है और दूसरी को मोनोक्रोम एडिट किया गया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इन फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)


तारा की बिकिनी की डिटेलिंग की बात करें, तो तारा सुतारिया की इस बिकिनी को ब्लू टेक्निकल फैब्रिक से बनाया गया है। इसके ऊपरी भाग पर ट्रायंगल कट के साथ स्ट्रैप को नेक पर टाइ किया गया है। इसके अलावा बैक में कस्टम फिट भी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)


इतनी महंगी है बिकिनी 
इस बिकिनी को पोलीमेड और एलास्टेन फैब्रिक से बनाया गया है।  इस बिकिनी के साथ तारा सुतारिया ने ब्लू कलर की डेनिम जींस भी ओपन स्टाइल में पहन रखी है। इससे उनका लुक और भी ज्यादा गोर्जियस दिख रहा है। इस बिकिनी को फ्रेंट लग्जरी फैशन हाउस 'क्रिस्चियन डायर' ने डिजाइन किया है। इस बिकिनी की कीमत 410 यूरो है, यानी इंडियन करेंसी में करीब 35,996 रुपए है। अब ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि तारा की इस बिकिनी की कीमत उनकी पहनी हुई डेनिम जींस से भी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस बात को लेकर मजे भी ले रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें