फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलइम्यूनिटी के लिए वरदान है गिलोय का सेवन, जानें किस तरह इस्तेमाल करने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

इम्यूनिटी के लिए वरदान है गिलोय का सेवन, जानें किस तरह इस्तेमाल करने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Health Benefits Of Giloy: कोरोनाकाल में हर व्यक्ति संक्रमण से दूर रहने के लिए अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉग बनाए रखने पर जोर दे रहा है। ऐसे में लोगों के बीच गिलोय का सेवन काफी बढ़ गया है। आयुर्वेद...

इम्यूनिटी के लिए वरदान है गिलोय का सेवन, जानें किस तरह इस्तेमाल करने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 21 May 2021 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

Health Benefits Of Giloy: कोरोनाकाल में हर व्यक्ति संक्रमण से दूर रहने के लिए अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉग बनाए रखने पर जोर दे रहा है। ऐसे में लोगों के बीच गिलोय का सेवन काफी बढ़ गया है। आयुर्वेद में गिलोय को 'अमृता की जड़' भी कहा जाता है। गिलोय का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने और सेहत को कई अन्य फायदे पहुंचाने के लिए गिलोय का सेवन करने का सही तरीका क्या है। आइए जानते हैं। 

गिलोय का सेवन इस तरह करें--गिलोय को दूध में उबालकर पीने से जोड़ों का दर्द कम होता है। 
-अदरक के साथ गिलोय का सेवन करने से रूमेटाइड अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। 
-गिलोय के रस में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। 
-गिलोय के तने को चबाने से अस्थमा रोगियों को फायदा होता है। 
-गिलोय के तने को चबाने से खांसी, गले में खराश और टॉन्सिलिटिस की समस्या में भी राहत मिलती है। 
-हाथ-पैरों में जलन या स्किन एलर्जी से परेशान लोग भी गिलोय को  अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे लोग गिलोय की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करके उसे सुबह-शाम पैरों और हथेलियों पर लगाएं।
-गिलोय का आंवला या गुड़ के साथ इस्तेमाल करने से पाचन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
-गिलोय का सेवन एनीमिया दूर करने में सहायक होता है। इसका सेवन घी और शहद के साथ मिलाकर करने से खून की कमी दूर होती है।

Disclaimer- इस आलेख में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको मात्र जानकारी मुहैया कराना है। 

 

यह भी पढ़ें : माहवारी नियमित करने से लेकर यौन क्षमता बढ़ाने तक, यहां हैं गोंद कतीरा पीने के 6 अद्भुत स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें