फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलसक्सेस मंत्र: हमें अपने डर का सामना करना चाहिए - स्वामी विवेकानंद

सक्सेस मंत्र: हमें अपने डर का सामना करना चाहिए - स्वामी विवेकानंद

जीवन में मुसीबतें आती रहती है। कुछ लोग मुसीबतों से घबराते हैं और इनसे बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में मुसीबत तो दूर नहीं होती, बल्कि परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं।  पढ़े स्वामी विवेकानंद से...

सक्सेस मंत्र: हमें अपने डर का सामना करना चाहिए - स्वामी विवेकानंद
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 Jan 2018 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवन में मुसीबतें आती रहती है। कुछ लोग मुसीबतों से घबराते हैं और इनसे बचने की कोशिश करते हैं। ऐसे में मुसीबत तो दूर नहीं होती, बल्कि परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं।  पढ़े स्वामी विवेकानंद से जुड़ा ये प्रसंग।

एक बार स्वामी विवेकनन्द मंदिर से निकल रहे थे कि तभी वहां मौजूद बहुत सारे बंदरों ने उन्हें घेर लिया। बंदर स्वामी जी से प्रसाद छिनने लगे और स्वामी जी को डराने लगे। स्वामी जी बहुत डर गए और खुद को बचाने के लिए भागने लगे। सभी बन्दर भी उनके पीछे-पीछे दौड़ने लगे। वहीं एक वृद्ध संन्यासी यह सब देख रहे थे। वृद्ध संन्यासी ने स्वामी जी को रोका और कहा डरो मत, उनका सामना करो।

वृद्ध संन्यासी की बात सुनकर स्वामीजी बंदरों के ओर बढ़ने लगे जिसे देख सभी बंदर वहां से भाग गए। उन्होंने वृद्ध संन्यासी को धन्यवाद दिया। अगर हम कभी किसी चीज से डरते हैं, तो उससे भागना नहीं चाहिए, पलटकर उसका सामना करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें