फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलसावधान! ज्यादा उम्र में मां बनने से महिलाओं को होता है ये खतरा...

सावधान! ज्यादा उम्र में मां बनने से महिलाओं को होता है ये खतरा...

एक रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा उम्र में मां बनने वाली महिलाओं की बेटियां, अपने जीवन में गर्भधारण करने को लेकर परेशानी का सामना करती हैं। शोध के मुताबिक ज्यादा उम्र में बच्चे को जन्म देनी वाली...

सावधान! ज्यादा उम्र में मां बनने से महिलाओं को होता है ये खतरा...
एजेंसी,न्यूयॉर्कSun, 10 Dec 2017 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

एक रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा उम्र में मां बनने वाली महिलाओं की बेटियां, अपने जीवन में गर्भधारण करने को लेकर परेशानी का सामना करती हैं। शोध के मुताबिक ज्यादा उम्र में बच्चे को जन्म देनी वाली महिलाओं के जीन्स उनकी बेटियों में भी आ जाते हैं जिसके कारण आगे चलकर उनमें बांझपन का खतरा बढ़ जाता है।

इस अध्ययन में कहा गया है कि उम्र बढ़ने से साथ-साथ महिलाओं के जीन्स में बच्चा पैदा करने की क्षमता कम होती है। यही कमजोर जीन्स उन महिलाओं की बेटियों में भी ट्रांसफर हो जाते हैं जो ज्यादा उम्र में बच्ची को जन्म देती हैं।

हालांकि इस अध्ययन में कहा गया है कि लड़की के पिता की उम्र का उसके प्रजननीय जीन्स पर असर नहीं डालती है, लेकिन मां की उम्र का असर जरूर पड़ता है। एटलान्टा के एक वैज्ञानिक पीटर नैगी ने कहा, 'एक महिला की प्रजनन संबंधी उम्र सिर्फ उसके लिए ही नहीं बल्कि उसकी संतान के लिए महत्व रखती है। अगर महिला ज्यादा आयु के बाद बच्ची को जन्म देती है तो बच्ची में आगे चलकर बांझपन का खतरा बढ़ जाता है।'

उन्होंने कहा कि हम भले ही लगभग 40 साल की उम्र की महिलाओं को संतान का सुख प्राप्त करने में मदद कर रहे हैं, लेकिन इसी के साथ ऐसे बच्चों में बांझपन की समस्या पैदा होने का बड़ा खतरा रहता है।

इसी के साथ इस शोध में ये भी कहा गया कि आज के दौर में युवाओं में 30 साल की उम्र के बाद परिवार शुरू करने का चलन हो गया है। ऐसे पति-पत्नी की संतानों को अक्सर आगे चलकर प्रजनन संबंधी ट्रीटमेंट करवाना पड़ता है। शोध के मुताबिक जिन महिलाओं के मां-बाप 25-28 की उम्र के थे वो महिलाएं प्रेगनेंट हुईं, लेकिन जिनके मां-बाप 28 साल से ज्यादा की उम्र के थे वो महिलाएं मां नहीं बन सकीं।

गर्भावस्था में एलर्जिक फूड खाने से बच्चों को होता है फायदा!

गर्भावस्था में तनाव शिशु के विकास को करता है प्रभावित

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें