Skin Health: ग्रीन टी और कॉफी में से स्किन के लिए क्या है बेस्ट, आपको क्या है पसंद?
सेहत के बारे में अगर बात करें तो ग्रीन टी या कॉफी दोनों में ग्रीन टी को ज्यादा हेल्दी माना जाता है। लोग इन दोनों ही चीजों को अपने मन के मुताबिक पीते हैं। हालांकि, दोनों के अपने अपने हेल्थ और स्किन...

सेहत के बारे में अगर बात करें तो ग्रीन टी या कॉफी दोनों में ग्रीन टी को ज्यादा हेल्दी माना जाता है। लोग इन दोनों ही चीजों को अपने मन के मुताबिक पीते हैं। हालांकि, दोनों के अपने अपने हेल्थ और स्किन बेनिफिट्स हैं। ऐसे में आज जानेंगे कि स्किन के लिए दोनों में से क्या बेहतर है।
दोनों के फायदे
ग्रीन टी के फायदों की बात करें तो ये समय से पहले होने वाली एजिंग का सामना करती है। रेडनेस और खुजली को कम करने में मदद करती है। एक्ने कम करने में मदद करती है और स्किन को मॉइश्चराइज करती है।
कॉफी ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही सूजन को कम करती है। अगर आप हेल्दी, ब्राइट और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी झुर्रियों को रोकने में मदद करता है और कोलेजन से पहुंचने वाले नुकसान को स्लो करता है।
कॉफी या ग्रीन टी किस में होते हैं एंटीऑक्सीडेंट
कॉफी और ग्रीन टी दोनों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट सेल प्रोटेक्ट करते हैं जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ग्रीन टी में कैटेचिन होता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट हैं। ये ब्लड फ्लो में सुधार करने, सूजन को कम करने और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स एजिंग का कारण हैं। ऐसे में यह सुझाव दिया जाता है कि आप ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल करें। कॉफी में फेनोलिक एसिड होते हैं जो एंटीऑक्सिडेंट का एक ग्रुप है। इनमें मजबूत एंटी-एजिंग गुण होते हैं। स्किन टोन को भी बढ़ावा देते हैं और आपकी स्किन को ब्राइट करते हैं।
क्या है बेहतर
अगर कम मात्रा में पी जाए तो चाय और कॉफी दोनों ही स्किन को लाभ पहुंचाती हैं। जहां ग्रीन टी समय से पहले बूढ़ा होने से लड़ने, मुंहासों का इलाज करने, रेडनेस और जलन को कम करने और स्किन को नमी देने के लिए जानी जाती है, वहीं कॉफी ब्लड फ्लो को बढ़ाने और सूजन को कम करने में मदद करती है, जिससे आपको ब्राइट, हेल्दी और खूबसूरत स्किन मिलती है।

लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



