फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलस्किन की सभी प्रॉब्लम्स को ठीक कर देंगे ये होममेड फेस मास्क

स्किन की सभी प्रॉब्लम्स को ठीक कर देंगे ये होममेड फेस मास्क

स्किन को ग्लोइंग बनाने से पहले चेहरे से एक्ने हटाना बहुत जरूरी है क्योंकि आपके चेहरा तभी ग्लोइंग बन सकता है जब आप पहले स्किन को ट्रीट करें। इसके लिए आपको किसी क्रीम या फिर लोशन की बजाय घरेलू फेस...

स्किन की सभी प्रॉब्लम्स को ठीक कर देंगे ये होममेड फेस मास्क
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 15 Jan 2022 06:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

स्किन को ग्लोइंग बनाने से पहले चेहरे से एक्ने हटाना बहुत जरूरी है क्योंकि आपके चेहरा तभी ग्लोइंग बन सकता है जब आप पहले स्किन को ट्रीट करें। इसके लिए आपको किसी क्रीम या फिर लोशन की बजाय घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क
आलू और नीबू का फेस मास्क
इन चीजों से बनाएं
2 चम्मच आलू का रस
2 चम्मच नींबू का रस
1/2 चम्मच शहद 


ऐसे बनाएं
आलू और नींबू के रस को मिलाएं। 
मिश्रण में शहद को अच्छी तरह से मिलाएं।
इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
15 मिनट के लिए छोड़ दें।
बाद में पानी से धो डालें।

दाग धब्बे हटाने के लिए फेस मास्क
टमाटर और आलू का फेस मास्क
इन चीजों से बनाएं
1 बड़ा चम्मच आलू का रस या गूदा
1 बड़ा चम्मच टमाटर का रस या गूदा
1 बड़ा चम्मच शहद


ऐसे बनाएं
आलू और टमाटर का रस / गूदा मिलाएं।
मिश्रण में शहद मिलाएं और चिकना पेस्ट बनाएं।
इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 
जहां पर आपको।

ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क
इन चीजों से बनाएं
3 आलू (उबले और छिलके वाले)
2 बड़ी चम्मच दूध
1 बड़ी चम्मच दलिया
1 चम्मच नींबू का रस

ऐसे बनाएं
एक कटोरे में आलू को मैश करें और इसमें अन्य सामग्री मिलाएं।
अच्छा पेस्ट बनने तक अच्छी तरह मिलाएं।
इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 
पेस्ट को लगभग 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
इसे गुनगुने पानी से धो लें।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें