फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलठुकरा के मेरा प्यार इंतकाम देखोगी: लड़के ने 'इमोशनल अत्याचार' पर किया 19 करोड़ का मुकदमा

ठुकरा के मेरा प्यार इंतकाम देखोगी: लड़के ने 'इमोशनल अत्याचार' पर किया 19 करोड़ का मुकदमा

प्यार में इनकार मिलने पर एक लड़के ने तगड़ा इंतकाम लिया। उसने अपनी ही दोस्त पर मुकदमा कर दिया जो उसे सिर्फ फ्रेंड समझती थी। जबकि लड़के को उससे प्यार हो गया था। लड़के का कहना है कि उसने बहुत ट्रॉमा झेला

ठुकरा के मेरा प्यार इंतकाम देखोगी: लड़के ने 'इमोशनल अत्याचार' पर किया 19 करोड़ का मुकदमा
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईThu, 02 Feb 2023 07:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सिंगापुर का एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। K. Kawshigan नाम के लड़के ने अपनी दोस्त Nora Tan पर 19 करोड़ रुपये का केस कर दिया। वजह यह थी कि K. Kawshigan उसे प्यार करने लगा था और Nora उसे 'सिर्फ दोस्त' समझती थी। लड़के का कहना है कि इस वजह से उसे मानसिक यातना झेलनी पड़ी।  इस वजह से उसकी कमाने की क्षमता भी प्रभावित हुई। हालांकि लड़की जब उसके साथ काउंसलिंग सेशन अटेंड करने के लिए राजी हो गई तो उसने केस वापस लेने का फैसला लिया। हालांकि काउंसलिंग के दौरान लड़की को लगा लड़का अटैचमेंट नहीं खत्म कर पा रहा तो उसने फिर दूरी बना ली। इसके बाद लड़के ने दो केस कर दिए।

पहले बदला केस करने का इरादा
K. Kawshigan और  Nora की दोस्ती 2016 में हुई थी। धीरे-धीरे Kawshigan के मन में नोरा के लिए रोमांटिक फीलिंग्स आ गईं। हालांकि नोरा ने हमेशा इस रिश्ते को फ्रेंडशिप ही समझा। दिक्कत शुरू हुई सितंबर 2020 में। लड़का उसे 'सबसे करीबी दोस्त' समझने लगा और लड़की उसे दोस्त समझती थी।  Kawshigan ने जो मेंटल ट्रॉमा झेला उसके लिए Nora पर मुकदमा करना चाहता था। हालांकि जब नोरा उसके साथ काउंसलिंग सेशन अटेंड करने के लिए राजी हो गई तो उसने केस करने का फैसला छोड़ दिया। 

नहीं खत्म हुईं फीलिंग्स
इस प्रक्रिया के दौरान Nora ने बताया कि उन्होंने कहा था कि उन्हें असहज महसूस हो रहा है। Kawshigan को यह बात अच्छी नहीं लगी। उन्होंने कहा कि या तो वह उनकी मांगें मानें या फिर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कभी न भर पाने वाला नुकसान झेलने को तैयार रहें। डेढ़ साल तक काउंसलिंग चलने के बाद भी  Kawshigan यह मानने को तैयार नहीं हुआ कि नोरा उसके साथ रिलेशनशिप नहीं चाहती। 

कर दिए दो केस
नोरा ने उससे दूरी बना ली तो उसने दो मुकदमे कर दिए। पहला इमोशनल ट्रॉमा के लिए 3 मिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 19 करोड़ रुपये का। दूसरा रिश्ते को सुधारने का एग्रीमेंट तोड़ने के लिए 1,372,649.25 रुपये का मजिस्ट्रेट कोर्ट केस। लड़के का दावा है कि उसे मेंटल ट्रॉमा झेलना पड़ा, लोगों के सामने नाम खराब हुआ, कमाई करने की क्षमता प्रभावित हुई और डिप्रेशन के इलाज में पैसा भी खर्च हुआ। 3 मिलियन डॉलर वाले हाई कोर्ट केस की प्री-ट्रायल सुनवाी 9 फरवरी को है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें