नाक पर मौजूद व्हाइटहेड्स से हैं परेशान? रिमूव करने के लिए अपनाएं ये तरीका
Tip To Remove White Heads: व्हाइटहेड्स के कारण लुक खराब हो जाता है, मेकअप के बाद भी ये दिखते रहते हैं। इससे निपटने के लिए किसी स्टिप की नहीं बल्कि इन नैचुरल चीजों की जरूरत है। जानिए घरेलू तरीके-

चेहरे की तमाम समस्याओं में से एक है ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स। स्किन पोर्स मेंजमा गंदगी के कारण व्हाइटहेड्स होते हैं। जिसे साफ करना थोड़ा मुश्किल है। इसे साफ करने के लिए आपको चेहरे की डीप क्लीनिंग करनी होगी। इसके अलावा इस समस्या से निपटने के लिए बाजार में नोज स्ट्रिप्स भी मिलती हैं। हालांकि, ये काफी महंगी होती है। आप चाहें को इससे निपटने के लिए एक घरेलू तरीको अपना सकते हैं। देखिए, व्हाइटहेड्स से निपटने का घरेलू तरीका-
व्हाइटहेड्स से निपटने के लिए घरेलू नुस्खा
गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इस मौसम में व्हाइटहेड्स की भी दिक्कत हो सकती है। इससे निपटने के लिए आप एक घरेलू नुस्खे को अपना सकता है। इसके लिए आपको चाहिए- बेसन, पिसी हुई शक्कर और पानी।
कैसे करें यूज
नाक से व्हाइटहेड्स हटाने के लिए चेहरे को गिला करें। फिर एक कटोरी में बेसन लें और थोड़ा पानी मिलाएं। इसे बहुत ज्यादा गिला नहीं करना है। अब इसे पेस्ट को अपनी नाक पर लगाएं, जहां पर व्हाइटहेड्स हैं। फिर हल्के हाथों से स्क्रबिंग करें। कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए इसे करें। फिर शक्कर के बूरे को अपनी नाक पर लगाएं। इसे बेसन पेस्ट के साथ मिक्स करके ही लगाएं। अच्छे से स्क्रबिंग के बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप बेसन की जगह कॉफी और शक्कर को मिलाकर भी पेस्ट बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में स्किन के लिए बेस्ट रहेंगे ये फेस टोनर, पूरी तरह से साफ होंगे पोर्स