फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलCore Muscles Exercises : पेट की चर्बी कम करके कोर मसल्स बिल्ड करने के लिए आसान एक्सरसाइज

Core Muscles Exercises : पेट की चर्बी कम करके कोर मसल्स बिल्ड करने के लिए आसान एक्सरसाइज

पुरुषों में 90 सेमी से अधिक और महिलाओं में 80 सेमी से ज्यादा की कमर को अनहेल्दी माना जाता है। ऐसे में इसके साथ कोर मसल्स को बिल्ड करना बहुत मुश्किल हो जाता है। हम आपको ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं...

Core Muscles Exercises : पेट की चर्बी कम करके कोर मसल्स बिल्ड करने के लिए आसान एक्सरसाइज
Pratima Jaiswalलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 11 Jun 2022 01:46 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शरीर में सबसे जिद्दी चर्बी पेट की चर्बी मानी जाती है क्योंकि इसे घटाना बहुत ही मुश्किल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई शोध में यह बात सामने आई है कि डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी कुछ लोगों का वजन कम हुआ लेकिन पेट की चर्बी कम करने के लिए उन्हें ज्यादा कोशिशें करनी पड़ी। पुरुषों में 90 सेमी से अधिक और महिलाओं में 80 सेमी से ज्यादा की कमर को अनहेल्दी माना जाता है। ऐसे में इसके साथ कोर मसल्स को बिल्ड करना बहुत मुश्किल हो जाता है। हम आपको ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिनसे आपकी कोर मसल्स भी बिल्ड होगी और पेट की चर्बी भी कम होती जाएगी। 


प्लैंक 
प्लैंक एक बैक एक्सरसाइज है, जो आपके पेट पर दबाव डालता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती जाती है। अपनी छाती को जमीन की ओर रखते हुए फर्श पर लेट जाएं और अपने हाथों और पैरों को ऊपर उठाएं, पूरे समय अपने पूरे शरीर को सीधा और सख्त रखने की कोशिश करें। इस स्थिति में कम से कम दो मिनट तक रहें। जब आपके शरीर को इस व्यायाम की आदत हो जाए, तो आप कई सेट करना शुरू कर सकते हैं।

 

लेग रेज 
लेग रेज एब्स और ऑब्लिक को टारगेट करता है। यह मजबूत एब्स के विकास के साथ-साथ स्थिरता, ताकत और बॉडी टोन को बढ़ाने में भी मदद करता है। लेग रेज रेक्टस एब्डोमिनिस मसल्स को अलग करता है, जो सही तरीके से किए जाने पर आपके पेट में टोन को बिल्ड करता है। इसके लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं। अब धीरे-धीरे अपने पैरों को 90 डिग्री के कोण पर उठाएं, अपने घुटनों को सीधा रखें और अपने पैरों को छत की ओर इशारा करते हुए, अपनी हथेलियों को अपने हिप्स के नीचे रखें। अपने पैरों को वापस नीचे करने से पहले एक पल के लिए रुकते हुए सांस छोड़ें।

 

क्रंचेस 
पेट की चर्बी कम करने के लिए क्रंचेस सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को ऊपर उठाकर एक पहाड़ की आकृति बनाएं, जिसमें आपके पैर जमीन पर मजबूती से टिके हों। फिर, अपने हाथों को अपने सिर के पीछे रखते हुए, अपने ऊपरी शरीर को फर्श के साथ एक समकोण पर उठाएं। इसे एक सेट में कुल 20 -25 बार रिपीट करें।

 

साइकिलिंग 
साइकिलिंग को आप बिना साइकिल के भी कर सकते हैं। आपके पास अगर साइकिल नहीं है, तो आप इसके लिए अपनी पीठ के बल लेट जाएं, अपने पैरों को हवा में उठाएं और अपने पैरों को साइकिल की सवारी की नकल करने के लिए एक गोलाकार गति में घुमाएं। आप इसे लगभग दो मिनट तक करके शुरू कर सकते हैं। धीरे-धीरे आप इसे आसानी से कर पाएंगे। अपना टाइम धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं।

 

एक्सरसाइज करने का बेस्ट टाइम 
इन एक्सरसाइज को करने का सबसे बेस्ट टाइम सुबह है। इन एक्ससाइज को सुबह करते हुए ध्यान रखें कि आपको खाना खाने के तुंरत बाद एक्सरसाइज नहीं करनी है बल्कि आपको 2 घंंटे बाद एक्सरसाइज करनी है। इसी तरह आपको एक्सरसाइज करने के तुंरत बाद कुछ नहीं खाना है बल्कि आपको 1 घंंटे तक वेट करना है। कई लोगों को सुबह के समय एक्सरसाइज करने से डाइजेशन की प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसे में आप शाम को भी ये एक्सरसाइज कर सकते हैं।   

 

Skin Tighten Exercises : वेट लॉस के बाद पेट के आसपास लटकती चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें