फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलरेसिपी : गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाएं तिरंगा बर्फी

रेसिपी : गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाएं तिरंगा बर्फी

मौका कोई भी हो हमें तो बस सेलिब्रेट करने का बहाना चाहिए। इसमें राष्ट्रीय पर्व को भी भला क्यों छोड़ दिया जाए। 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न बिना मिठाई के पूरा नहीं हो सकता है। तो इस मौके आपका मुंह मीठा...

रेसिपी : गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाएं तिरंगा बर्फी
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Sat, 26 Jan 2019 04:38 PM
ऐप पर पढ़ें

मौका कोई भी हो हमें तो बस सेलिब्रेट करने का बहाना चाहिए। इसमें राष्ट्रीय पर्व को भी भला क्यों छोड़ दिया जाए। 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न बिना मिठाई के पूरा नहीं हो सकता है। तो इस मौके आपका मुंह मीठा करने के लिए हम दे रहे हैं तिरंगा बर्फी की रेसिपी। बनाइए, खुद खाइए और दूसरों को भी खिलाइए : 

सामग्री : 
मावा/खोया- 400 ग्राम
शक्कर- 350 ग्राम
घी- 100 ग्राम
बादाम- 8-10 बारीक कटे हुए
पिस्ता- 8-10 बारीक कटे हुए
काजू- 8-10 बारीक कटे हुए
नारियल बूरा- 2 चम्मच
खाने वाला हरा रंग- 2 से 3 बूंदें
केसरिया रंग- 2 से 3 बूंदें
केसर- 2 चुटकी 

विधि : 
तिरंगा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में घी गर्म करें, इसमें बादाम, पिस्ता और काजू को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद एक कढ़ाही में खोया को सुनहरा होने तक भून लें, फिर उसमें चीनी मिलाएं और चीनी के पूरी तरह घुल जाने तक चलाते हुए पकाएं।

अब भूने हुए खोया को प्लेट में निकालें और तीन हिस्सों में बांट लें। इसके बाद खोया के एक हिस्से में हरा खाने वाला रंग,  दूसरे हिस्से में केसरिया रंग या थोड़ा सा केसर मिलाएं, जबकि खोया के एक हिस्से पर सफेद रंग के लिए नारियल का बूरा लगाएं। 

अब एक प्लेट में सबसे पहले हरे रंग की खोया की परत रखें, फिर सफेद खोया की परत लगाएं और उसके बाद केसरिया रंग के खोया की परत लगाएं। इसके बाद खोया के ऊपर पहले से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता लगाएं और सेट होने के लिए छोड़ दें। आपकी तिरंगा बर्फी तैयार है। इसे मनपसंद आकार में काट लें। आप चाहें तो इसे नारियल के बूरे से गार्निश कर सकती हैं और चांदी की वर्क लगाकर इसकी शानो-शौकत को और बढ़ा सकती हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें