फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलपहली डेट पर लड़के को करना है इंप्रेस तो कभी मत कहना ये बात...!

पहली डेट पर लड़के को करना है इंप्रेस तो कभी मत कहना ये बात...!

महिलाएं अक्सर डेट पर लड़कों को इंप्रेस करने के लिए ऐसी चीजें कर देती हैं जो असल में बात बिगाड़ देती...

Aabhasलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 23 Jan 2018 06:28 PM

अगर डेट पर हेवी मेक-अप करके जाएंगी तो वो आपके पार्टनर को पसंद नहीं आएगा

अगर डेट पर हेवी मेक-अप करके जाएंगी तो वो आपके पार्टनर को पसंद नहीं आएगा1 / 2

महिलाएं खुद से जुड़ी चीजों की ज्यादा फिक्र करती हैं चाहे वो कोई सामान हो या रिश्ते। ये फिक्र तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब आप अपनी पहली डेट पर जाने की तैयारी कर रही होती हैं। पहली डेट पर जाने के लिए आप ऐसे कई तरीके सोचती होंगी जिससे आप मिलने वाले लड़के को इंप्रेस कर सकें। लेकिन महिलाएं अक्सर डेट पर लड़कों को इंप्रेस करने के लिए ऐसी चीजें कर देती हैं जो असल में बात बिगाड़ देती है।

ऑस्ट्रेलिया की जानीमानी रिलेशनशिप विशेषज्ञ लूआने वॉर्ड बना रही हैं वो खास बाते हैं जो महिलाओं को डेट पर जाने से पहले ध्यान रखनी चाहिए:

> मर्दों को ज्यादा मेक-अप पंसद नहीं
ये बात सच है कि मर्द दिखने में सुंदर लड़कियों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं। लेकिन अगर आप अपनी डेट पर हेवी मेक-अप करके जाएंगी तो वो आपके पार्टनर को पसंद नहीं आएगा। विशेषज्ञ का कहना है कि पुरुष नेचुरल लुक वाली या फिर हल्के मेक-अप वाली लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि वो डेट पर जरूरत से ज्यादा मेक-अप न करें।

> अपने शरीर के हिसाब से ड्रेस पहनें
अगर आपको लगता है कि पतले या फिट दिखने के लिए आप अपनी साइज से छोटे कपड़े पहनेंगे तो पुरुष अट्रेक्ट होंगे, तो ऐसा नहीं है। विशेषज्ञ वॉर्ड का कहना है कि अपने बॉडी शेप के साइज के कपड़े पहनना लड़कियों के आत्मविश्वास और क्लास को दर्शाता है। ज्यादा टाइट या फिर अनफिट कपड़े पहनने से लगता है कि आप सिर्फ अपने शरीर से मर्द को अट्रैक्ट करना चाहती हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें मर्दों को कैसी बातें करने से होती है दिक्कत

मर्दों को ऐसी लड़कियां पसंद नहीं आती जो किसी की बुराई करें या मजाक बनाएं

मर्दों को ऐसी लड़कियां पसंद नहीं आती जो किसी की बुराई करें या मजाक बनाएं2 / 2

> किसी तीसरे शख्स का मजाक उड़ाने से बचें 
किसी भी पुरुष से पहली बार मिलने से पहले महिला को ये जान लेना चाहिए कि मर्दों को ऐसी लड़कियां पसंद नहीं आती जो किसी की बुराई करें या मजाक बनाएं। विशेषज्ञ का कहना है कि किसी तीसरे शख्स के बारे में नाकारात्मक बातें, पुरुषों को पसंद नहीं हैं। अगर डेट पर सामने वाले को इंप्रेस करना चाहती हैं तो इस आदत को छोड़ दें।

> लड़कों को पसंद आती है 'फैमिनिटी'
लूआने वॉर्ड का कहना है कि ज्यादा मर्दों को लड़कियों की 'फैमिनिटी' मतलब उनका फीमेल अंदाज पसंद आता है। उन्होंने कहा कि भले ही आप इंडिपेंडेंट, दबंग और सेल्फ सपोर्टिव ख्यालात वाली महिला हों, लेकिन पहली डेट पर पुरुष के सामने अपनी फीमेल क्वॉलिटी भी दिखाएं। डेट पर सिर्फ अपनी आत्म निर्भरता दिखाना पुरुषों को आकर्षित नहीं करता।

ये भी पढ़ें:

इन पांच टोटकों से ब्रेकअप के बाद भी वापस आ जाएगी Girlfriend!

रिसर्च में खुलासा, सिंगल लोगों पर ज्यादा होता है जल्दी मरने का खतरा!