फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलरेसिपी : आज मीठे में बनाएं ओडिशा की खास चौला खीरी

रेसिपी : आज मीठे में बनाएं ओडिशा की खास चौला खीरी

खीर तो आमतौर पर सभी घरों में खास मौकों पर या यूं भी कुछ मीठा खाने का मन करे तो बनती है। इसे कई तरह से और अलग-अलग चीजों से बनाया जाता है। आज हम आपको जो खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं, उसमें ओडिशा...

रेसिपी : आज मीठे में बनाएं ओडिशा की खास चौला खीरी
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Mon, 18 Feb 2019 12:48 PM
ऐप पर पढ़ें

खीर तो आमतौर पर सभी घरों में खास मौकों पर या यूं भी कुछ मीठा खाने का मन करे तो बनती है। इसे कई तरह से और अलग-अलग चीजों से बनाया जाता है। आज हम आपको जो खीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं, उसमें ओडिशा प्रांत की खुशबू भी मिली हुई है। यहां पर इसे चौला खीरी कहा जाता है। इसे आम खीर से कुछ अलग तरीके से बनाया जाता है। यह खीरी गुलाब जल, इलाइची और केसर डालकर बनाई गई है। और घी मे भूने हूए काजू से इसका जायका और बढ़ जाता है। यह स्वादिष्ट खीरी आप खास मौके पर और त्यौहार पर बनाए। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री : 
1 कप चावल
2 बड़े चमच्च घी
1/4 कप शक्कर
2 बड़े चमच्च गुलाब का पानी
केसर- चुटकीभर
1/4 छोटा चमच्च इलाइची पाउडर
1/4 कप घी मे भूने हुए काजू
2 बड़े चमच्च कंडेन्स दूध

विधि :
ओडिशा की इस खास डिश को बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ पानी से धोकर अलग रख दें। अब प्रेशर कूकर में घी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें चीनी डालें और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भूनें। इसके बाद इसमें चावल डालकर 1 मिनट तक भूनें। 2 कप पानी डालकर कूक कर लें। 

पके हुए चावल मे दूध मिलाकर 5 मिनट तक मध्य आंच पर पकाएं। कन्डेंस मिल्क डालकर मिलाएं। खीर को गाढ़ा या पतला अपनी पसंद अनुसार रख सकते हैं। गुलाब और, थोडे़ से गर्म दूध में भिगोया हुआ केसर, इलाइची पाउडर डालकर मिलाएं। घी में भूने हुए काजू से सजाकर गर्म या ठंडा परोसे।

चौला खीरी को खाना खाने के बाद मीठे में परोस सकती हैं। मेहमानों के लिए स्वीट डिश में भी इसे पेशा किया जा सकता है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें