फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलरेसिपी: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट उड़द दाल का हलवा

रेसिपी: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट उड़द दाल का हलवा

उड़द की दाल से बनाएं मजेदार उड़द की दाल का हलवा, पढ़ें रेसिपी सामग्री उड़द दाल पाउडर-2 क प घी- 2 1/2 क प गुनगुना दूध- 1/2 क प खोया- 1 3/4 क प गोंद- 2 चम्मच कि शमिश- 1/4 क...

रेसिपी: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट उड़द दाल का हलवा
फीचर टीम,नई दिल्ली Fri, 13 Jul 2018 12:39 PM
ऐप पर पढ़ें

उड़द की दाल से बनाएं मजेदार उड़द की दाल का हलवा, पढ़ें रेसिपी

सामग्री
उड़द दाल पाउडर-2 क प
घी- 2 1/2 क प
गुनगुना दूध- 1/2 क प
खोया- 1 3/4 क प

गोंद- 2 चम्मच
कि शमिश- 1/4 क प

 बारीक क टा
काजू- 1/3 क प

 क टा बादाम- 1/2 क प
बारीक क टा पिस्ता- 2 चम्मच
सौंठ- 4 चम्मच

इलायची पाउडर- 2चम्मच 
दालचीनी पाउडर- 2 चम्मच
लौंग पाउडर- 2 चम्मच● काली मिर्च
पाउडर- 1 1/2 चम्मच
बादाम-पिस्ता- गार्निश के लिए
चाशनी के लिए- चीनी और पानी

विधि
सबसे पहले गोंद को घी में हल्का भूनकर उसे दरदरा कर लें। उड़द दाल पाउडर को छान लें और उसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में घी और गुनगुना दूध डालक र गूंदें। आठ से दस मिनट तक इस मिश्रण को इसी तरह से गूंदें और फि र तीन घंटे के लिए ढक कर रख दें। तीन घंटे बाद इस मिश्रण को हथेलियों के बीच में रखक र अच्छी तरह से मिलाएं। अब पैन में एक क प पानी गर्म करें और उसमें आवश्यकतानुसार चीनी डालकर एक तार वाली चाशनी तैयार करें।

एक पैन में उड़द दाल वाले मिश्रण को डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। खोया डालें और मिलाकर पकाएं। बीच-बीच में घी डालते हुए खुशबू आने तक मिश्रण को भूनें। अब भुने हुए मेवों को पैन में डालकर मिलाएं। गोंद डालकर मिलाएं। आंच धीमी या मध्यम रखें। सबसे अंत में सभी मसालों को डालकर कुछ देर पकाएं और गैस ऑफ कर दें। लगभग एक मिनट बाद इस मिश्रण में चीनी की चाशनी डालें और मिलाएं। एक थाली में इस मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से फैला दें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह मिश्रण को मनचाहा आकार देकर कटे हुए बादाम-पिस्ता से सजाएं। इसे आप एक माह तक फ्रिज में रख सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें