फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलMehandi Design: रमजान के मौके पर हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Mehandi Design: रमजान के मौके पर हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Mehandi Design: रमजान के महीने में हाथों पर रचाने के लिए इजी और ब्यूटीफुल मेहंदी की डिजाइन खोज रही हैं तो इन डिजाइंस पर नजर डालें। जो दिखने में अट्रैक्टिव और लगाने में बेहद आसान हैं।

Mehandi Design: रमजान के मौके पर हाथों पर सजाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 30 Mar 2023 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर में रमजान का महीना खूब उत्साह के साथ मनाया जाता है। रमजान में रोजा रखने के साथ ही एक दूसरे से मिलने-जुलने और अल्लाह की इबादत का भी सिलसिला चलता रहता है। वहीं महिलाएं इस समय हाथों पर मेहंदी रचाना भी पसंद करती हैं। मेहंदी को इस्लाम में काफी पाक माना गया है और इसे हाथों-पैरों में रचाया जाता है। मेहंदी की नई-नई डिजाइन लगाने का शौक है तो इस बार रमजान के महीने में इन अट्रैक्टिव डिजाइन को लगा सकती हैं। 

ईजी चांद-तारों वाली डिजाइन
अगर कम मेहनत में खूबसूरत डिजाइन रचाना चाहती हैं तो चांद-तारों वाली ये डिजाइन बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं इसे आसानी से लगाया भी जा सकता है। 

हाथ की उल्टी तरफ लगाएं ये डिजाइन
केवल बेल और पत्तियों से सजी मेहंदी की डिजाइन खोज रही हैं तो इस डिजाइन को लगा सकती हैं। ये काफी ईजी है और फटाफट लग जाएगी। 

आजकल सोशल मीडिया पर लोग अपनी खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन की फोटोज को पोस्ट करते हैं। जिसे देखकर आप आसानी से अपने लिए डिजाइन चुन सकती हैं। 

अगर आप पूरे हाथों में भरकर मेहंदी रचाना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन को लगा सकती हैं। बस थोड़ा बारीकी से फूल-पत्तियों की डिजाइन के साथ इसे बनाया जा सकता है।