Ramadan 2023 Moon: सऊदी अरब में इस दिन दिखेगा रमजान का चांद, जानें कब से शुरू होंगे रोजे
Ramadan 2023 Moon: मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान को बरकतों, रहमतों का महीना मानते हैं। जिसकी शुरुआत हर साल चांद का दीदार करने के बाद होती है। हालांकि, इसकी शुरुआती तारीख को लेकर अक्सर लोगों के बीच काफी

Ramadan 2023 Moon: इस्लामी कैलेंडर के अनुसार नवां महीना रमजान का होता है। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान को बरकतों, रहमतों का महीना मानते हैं। जिसकी शुरुआत हर साल चांद का दीदार करने के बाद होती है। हालांकि, इसकी शुरुआती तारीख को लेकर अक्सर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन बना रहता हैं।
मीडिया खबरों की मानें तो सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम राज्य से मुस्लिम समुदाय के लोगों को अर्धचंद्र देखने के लिए बुलाया है। क्रिसेंट मून वॉच के अनुसार, (यूनाइटेड किंगडम के समुद्री पंचांग कार्यालय द्वारा संचालित चंद्रमा ट्रैकर) रमजान 2023 का अर्धचंद्र 21 मार्च को 17:23 GMT (रात 8:23 बजे मक्का का समय) पर देखा जाएगा। जबकि 22 मार्च की रात को रमजान का अर्धचंद्र चंद्रमा मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई हिस्सों में नग्न आंखों से भी आसानी से दिखाई दिया जाना चाहिए। ऐसे में इन देशों के लिए पहला रोजा 23 मार्च को रखने की उम्मीद है। ऐसे में भारत में पहला रोजा 24 मार्च को होने की उम्मीद की जा रही है।
हालांकि 22 मार्च को भारत में शाबान की 29 तारीख होगी और यहां भी चांद देखा जाएगा। अगर भारत में चांद 22 मार्च को दिखाई देता है तो 23 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। ऐसे में भारत और अरब देशों में रमजान एक साथ शुरू होने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।