घर पर बनाएं ढाबे से भी स्वादिष्ट पालक पनीर, नोट करें ये सीक्रेट पंजाबी Recipe
Punjabi Dhaba Style Palak Paneer Recipe: पालक पनीर उत्तर भारत की बेहद लोकप्रिय सब्जी है। पंजाब में यह डिश बेहद पसंद की जाती है। पंजाब मे इसे लोग इस डिश को तंदूरी रोटी और नान के साथ परोसते हैं।...

Punjabi Dhaba Style Palak Paneer Recipe: पालक पनीर उत्तर भारत की बेहद लोकप्रिय सब्जी है। पंजाब में यह डिश बेहद पसंद की जाती है। पंजाब मे इसे लोग इस डिश को तंदूरी रोटी और नान के साथ परोसते हैं। पालक पनीर का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। आप इस डिश को लंच हो या डिनर किसी भी समय सर्व कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है यब टेस्टी सब्जी।
पालक पनीर बनाने के लिए सामग्री-
-1 किलो पालक
-1 प्याज प्यूरी
-2 चेरी टमाटर प्यूरी
-1/2 छोटी चम्मच जीरा मसाला
- जरूरत अनुसार लाल मिर्च
-1 बड़ी चम्मच कटा हुआ लहसुन
-1 छोटी चम्मच घी
-जरूरत अनुसार नमक
-2 - हरी मिर्च
-जरूरत अनुसार पानी
-250 ग्राम पनीर
-गार्निशिंग के लिए जरूरत अनुसार फ्रेश क्रीम

पालक पनीर बनाने की विधि-
पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर उसे 5 से 6 मिनट तक उबालें। उबले हुए पालक को अलग रखकर ठंडा होने के लिए रख दें। पालक के ठंडा होने पर उसके साथ दो हरी मिर्च डालकर उसे मिक्सर जार में डालकर उसका पेस्ट बना लें। अब एक पैन में घी गर्म करके उसमें खड़ा जीरा, बारीक कटे हुए अदरक का तड़का लगाएं। लहसुन को घी में तब तक भूनना है जब तक इसमें लहसन की खुशबू ना आने लगे। इसके बाद इसमें पहले से तैयार किया गया प्याज का पेस्ट डालकर इस पूरे मिश्रण को 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें। अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालें और इस पूरे मिश्रण को 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।
इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर इस मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें। इसके बाद इसमें पालक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस पूरे मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक पकाएं। जब यह थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो फिर इसमें थोड़ा पानी भी डालें। अब इस मिश्रण में फ्रेश कटे हुए पनीर के टुकड़े डालें। ध्यान रखें कि आपको पनीर के टुकड़ों को ज्यादा देर तक नहीं पकाना है। पनीर डालते ही अच्छी तरह से पालक की ग्रेवी को मिलाकर कुछ मिनट के लिए और पकाएं। आपका टेस्टी पालक पनीर बनकर तैयार है, इसे गरमा-गर्म सर्व करें।
यह भी पढ़ें - एक्सपर्ट बता रहीं हैं क्यों आपके शारीरिक-मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए संवेदनशील है यह मौसम
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


