फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलPriyanka-Nick jonas Wedding : 43 लाख रुपए पर नाइट में बुक हुआ जोधपुर का ये शाही होटल

Priyanka-Nick jonas Wedding : 43 लाख रुपए पर नाइट में बुक हुआ जोधपुर का ये शाही होटल

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों की मानें तो 36 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा अपने 26 वर्षीय प्रेमी निक जोनस के साथ एक दिसंबर शादी करने जा रही हैं। प्रियंका...

Priyanka-Nick jonas Wedding : 43 लाख रुपए पर नाइट में बुक हुआ जोधपुर का ये शाही होटल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 17 Nov 2018 08:22 AM
ऐप पर पढ़ें

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों की मानें तो 36 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा अपने 26 वर्षीय प्रेमी निक जोनस के साथ एक दिसंबर शादी करने जा रही हैं। प्रियंका अपनी शादी भारतीय परंपरा के अनुसार, राजस्थान के उमेद भवन पैलेस होटल में करेंगी। डेली मेल के अनुसार, इस होटल यानी पूरे वेडिंग वेन्यू का किराया 60,000 डॉलर पर नाइट यानी 43,15,500.00 रुपए होगा।

उमेद भवन पैलेस देश का ऐसा राजमहल है जो सबसे बाद तक संबंधित राज परिवार का निवास स्थान रहा है। यहां की सजावट और वैभवशाली आकर्षण लोगों को बरबस अपनी ओर खींच लेता है। सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पैलेस का जायजा लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा शुक्रवार को राजस्थान पहुंची।

इस होटल में कई श्रेणी के रूम हैं जिसमें सबसे खास महारानी सुइट है। माना जा रहा है कि शादी की रात प्रियंका और उनके भावी जीवन साथी निक जोनस महारानी सुइट में ही ठहरेंगे। 

प्रियंका चोपड़ा ने उमेद भवन में शादी के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और कुछ करीबी लोगों के लिए 65 विशेष सजावट वाले रूप बुक किए हैं। बताया जा रहा है कि यहां रुकने पर एक रात का खर्च 922 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपए है।

यहां ठहरने वाले मेहमान सूर्यास्त के वक्त 14 सदी का चर्चित मेहरानगढ़ का किला भी अपने अपने छज्जे से देख सकेंगे। यह पैलेस और होटल 52 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें किस्म किस्म में फूलों के बगीचे, स्वीमिंग पूल, स्पा, मसाज रूम और योगा रूम आदि हैं।

उमेद भवन के दरवाजे पहली बार 1942 में खोले गए और तब से काफी समय बाद तक यह जोधपुर राजपरिवार का शाही निवास स्थान रहा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें