प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपने लुक को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं।पीसी अपने स्टार पति निक जोनस के साथ रोमांटिक फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।वहीं, बात करें आज से 10 साल पहले की, तो प्रियंका का स्टाइल उस वक्त काफी अलग हुआ करता था।अब प्रियंका का फैशन सेंस काफी बदल गया है।हाल में प्रियंका की सामने आई तस्वीरों को देखकर कुछ ऐसा ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

दरअसल, प्रियंका का एक ऐसा लुक सामने आया है जिसे फॉलो करने के लिए आपको बैंक से लोन लेना पड़ सकता है।प्रियंका की हाल ही में पहनी गई ऑफ वाइट ऐंड येलो ड्रेस की कीमत भारतीय रुपये में एक लाख से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, प्रियंका ने ड्रेस के ऊपर जो ब्लेजर पहना था उसकी कीमत तो डेढ़ लाख से भी ज्यादा है।

पति निक जोनस के साथ स्टाइलिश अवतार में दिखीं प्रियंका की ड्रेस इटैलियन लग्जरी फैशन ब्रैंड Versace की थी। इस ड्रेस को उन्होंने ब्लैक ब्लेजर और ब्लैक हाई हील्स के साथ कैरी किया था। इसकी वी शेप नेक डिजाइन और फ्रंट स्लिट देसी गर्ल को काफी सेक्सी वाइब्स दे रहा था। Versace की इस ड्रेस की कीमत 120,000 रुपये है।

इस ड्रेस को और स्टाइलिश बनाते हुए प्रियंका ने जो ब्लेजर पहनी था वह DSquared2 ब्रैंड का है। इसकी कीमत भारतीय रुपये में 170,000 यानी 2 लाख रुपए के आसपास । यानी सिर्फ ड्रेस और ब्लेजर की ही बात की जाए, तो कुल प्राइस 290,000 रुपये होती है।