फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलPlaces in Nainital: बच्चों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है नैनीताल, दिखेगा पहाड़ और झील का खूबसूरत नजारा

Places in Nainital: बच्चों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है नैनीताल, दिखेगा पहाड़ और झील का खूबसूरत नजारा

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप बच्चों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप नैनीताल जाने के बारे में सोच सकते हैं। ये जगह बच्चों के लिए बेहतरीन है। यहां आप खूबसूरत नजारे को एंजॉय कर सकते है

Places in Nainital: बच्चों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है नैनीताल, दिखेगा पहाड़ और झील का खूबसूरत नजारा
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 25 May 2022 05:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Places to visit in Nainital: पहाड़ और झील के खूबसूरत नजारों को आप नैनीताल में अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर सकते हैं। इस जगह को उसके ताल के कारण जाना जाता है। यहां पर आप गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। नैनी झील और खूबसूरत मौसम का मजा लेने के लिए यहां जानें नैनीताल में घूमने की कुछ फेमस जगहों के बारे में। 


नैनीताल में घूमने की जगह (Nainital Mein Ghumne Ki Jagha)

1) नैनी लेक- नैनीताल में घूमने के लिए नैनी लेक सबसे ज्यादा फेमस है। ये जगह पर्यटकों को खूब लुभाती है, क्योंकि यहां पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। 

 

2) ईको केव गार्डन- इको केव गार्डन नैनीताल का फेमस पार्क है जिसमें गुफाएं हैं और संगीत वाला फव्वारा है। बच्चों के साथ घूमने के लिए यह एक मजेदार जगह है। यहां पर हर शाम म्यूजिकल फाउंटेन शो होता है।


 
3)नैना देवी मंदिर- इक्यावन शक्तिपीठों में से एक है नैना देवी मंदिर। मान्यता है कि इस जगह पर देवी सती की आंखे धरती पर पड़ी थीं। मंदिर परिसर से नैनी झील दिखाई देती है।

 

4) नैना पीक- नैनीताल के सबसे फेमस व्यू प्वाइंट में से एक है नैना पीक। यह 3 किलोमीटर का एक ट्रेक है। यहां ऊपर से तिब्बत सीमा और नंदा देवी चोटी दिखाई देती है।

 

5) भीमताल-  नैनीताल से करीब 23 किलोमीटर दूर, ये शहर झील के कारण काफी फेमस है। झील के ठीक बीच में एक छोटा सा द्वीप है जिसके शोकेस में एक एक्वेरियम है। झील के आसपास, रहने के लिए काफी सारी जगह हैं, जो ठहरने के लिए बेहतरीन हैं।

 

6) नैनीताल मॉल रोड- नैनीताल की फेमस चीजें और लोकल फूड को एंजॉय करने के लिए आप नैनीताल मॉल रोड को जरूर देखें। नैनी झील के आसपास कई दुकानें और रेस्तरां हैं। इस जगह पर पीक सीजन में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाती है।

 

7) नैनीताल रोपवे-  नैनीताल रोपवे भारत में सबसे तेज रोपवे में से एक है। यहां से आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यह मल्लीताल को स्नो व्यू पॉइंट से जोड़ता है।

 

Hill Stations in South India: गर्मी से बचने के लिए शिमला-मनाली नहीं, साउथ के इन हिल स्टेशन की करें सैर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें